फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   This time not even a single JJP MLA will reach the assembly, this is our open challenge: Deependra Hooda

इस बार जजपा का एक भी विधायक विधानसभा नहीं पहुंचेगा, ये हमारी खुली चुनौती : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
This time not even a single JJP MLA will reach the assembly, this is our open challenge: Deependra Hooda
नारनौंद मंच पर मौजूद सांसद दीपेंद्र हुड्डा, जस्सी पेटवाड़ व अन्य।
नारनौंद। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले नो सालों में प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया है और प्रदेश को बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया। लोकसभा चुनाव प्रदेश की विधानसभा की तस्वीर भी साफ कर देंगे। उक्त शब्द राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने खेड़ी चोपटा में कांग्रेस नेता जस्सी पेटवाड़ की ओर से आयोजित घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस रैली को संबोधित करते हुए कहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों के साथ धोखा करने का काम किया है। चुनाव में जो वादे किए थे उनको आज तक भी पूरा नहीं किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पिछले नो सालों में कहीं नहीं गए और अब गांव जाकर लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं। अब उनके पास काम करने का समय नहीं बचा, क्योंकि आने वाला समय लोकसभा के चुनाव और फिर विधानसभा की तैयारी में ही समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने जजपा पर हमला करते हुए कहा कि अबकी बार जजपा का एक भी विधायक चुनकर विधानसभा नहीं पहुंचेगा, यह हमारी खुली चुनौती है। जजपा ने सारी नैतिकता ताक पर रखकर अपने मतदाताओं, किसानों, महिला खिलाड़ियों समेत हर वर्ग के साथ विश्वास घात किया है। भाजपा सरकार में माइनिंग घोटाला, शराब घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, समेत 30 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। एचपीएससी दफ्तर में करोड़ों रुपये की घूस पकड़ी गई। आज मनरेगा मजदूर, खिलाड़ी, चौकीदार, कर्मचारी, सरपंच, आशा वर्कर को अपने हकों के लिए सड़कों पर आकर लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबकी बार प्रदेश की जनता एकजुट होकर देश की संसद में कांग्रेस पार्टी के सांसद बनाकर प्रदेश की आवाज को बुलंद करने का मौका दें। रैली के आयोजक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि नारनौंद हल्के के 52 साल के इतिहास को अबकी बार हल्के की जनता बदलने का काम करेगी। भाजपा के शासन से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, पूर्व विधायक प्रो. रामभगत, डॉ. कुलवंत मोर, डॉ. राजबीर मोर, सुरेंद्र पंघाल, रणदीप लोहान, ओमप्रकाश ढांडा, योगेंद्र योगी, अनिल मान, धर्मवीर गोयत, शैलेंद्र कापड़ो, सरपंच सुशीला, तेलूराम जांगड़ा, सुमन शर्मा, नरेंद्र गागड़वास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed