फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thieves targeted the temple, broke the donation box and made away with cash worth Rs 15,000.

Hisar News: चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, दानपात्र तोड़ ले उड़े 15 हजार की नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Thieves targeted the temple, broke the donation box and made away with cash worth Rs 15,000.
हांसी। चेता मोहल्ले में स्थित भंती मंदिर में सेंध लगाते हुए चोर मंगलवार रात को मंदिर में रखे हुए दानपात्र को तोड़कर नकदी ले गए। मंदिर के पुजारी अन्नू पंडित ने बताया कि वह हर रोज की तरह जब सुबह 5 बजे के लगभग मंदिर में आए तो उन्होंने मंदिर के बाहर के गेट का ताला टूटा हुआ मिला। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत मंदिर प्रधान कमेटी को दी गई। इसके बाद इसकी सूचना किला बाजार पुलिस चौकी को दी गई।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी अन्नू के अनुसार चोर 10 से 15 हजार के लगभग नकदी दानपात्र को तोड़कर ले गए। पुजारी ने बताया कि एक महीने के बाद मंदिर कमेटी दानपात्र को खोलकर उसमें एकत्रित धन को निकाली जाती है। जिसमें कि हमेशा 10 या 15 हजार के लगभग राशि निकलती है, लेकिन इस बार शिवरात्रि का त्योहार एवं मंदिर में एक कार्यक्रम होने के कारण चढ़ावा ज्यादा होने की संभावना थी। घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल बंसल मौके पर पहुंचे। अनिल बंसल ने कहा कि दो दिन पूर्व गांव ढाणा खुर्द में भी फौजी के आवास पर चोरों ने सेंघमार कर लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। बंसल ने कहा कि पुलिस जल्द चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़े। उन्होंने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि चोरी की घटना को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाए। मौके पर पहुंचे किला बाजार चौकी इंचार्ज ने मंदिर का निरीक्षण किया व आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed