{"_id":"622b94eb36f67d424e763431","slug":"there-will-be-water-cut-from-march-25-to-april-13-will-be-available-every-other-day-hisar-news-hsr626429252","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मार्च से 13 अप्रैल तक रहेगी पानी की कटौती, हर दूसरे दिन मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मार्च से 13 अप्रैल तक रहेगी पानी की कटौती, हर दूसरे दिन मिलेगा
विज्ञापन
आजाद नगर स्थित जलघर का वाटर टैंक।
- फोटो : Hisar
हिसार। नहरबंदी के समय पानी का संकट गहरा सकता है। शहर की डेढ़ लाख आबादी को एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा। महाबीर कॉलोनी जलघर के दोनों वाटर टैंक से शहर में रोजाना ढाई करोड़ लीटर पानी सप्लाई होता है। 20 दिन की नहरबंदी में जनस्वास्थ्य विभाग ने हर दूसरे दिन पानी सप्लाई करने का निर्णय लिया है। 20 दिन की नहरबंदी में शहरवासियों को एक दिन छोड़कर एक दिन ही पानी मिलेगा।
कैमरी रोड स्थित जलघर के दो वाटर टैंकों से रोजाना एक करोड़ लीटर पानी सप्लाई होता है। फिलहाल एक टैंक भरा हुआ हैं, जबकि दूसरे टैंक में साढ़े सात फुट पानी बचा है। टैंक को भरने का काम किया जा रहा है। जेई निशांत का कहना है कि नहरबंदी से एक दिन पहले कैमरी रोड जलघर से पानी सप्लाई में कटौती की जाएगी। जहां दो वक्त पानी सप्लाई किया जा रहा है, वहां एक समय ही पानी मिलेगा। जहां एक समय पानी दिया जा रहा है, वहां 20 मिनट की पानी सप्लाई में कटौती की जाएगी। 25 मार्च से 13 अप्रैल तक नहर बंद रहेगी।
आजाद नगर जलघर के एरिया में 15 से ही कटौती
आजाद नगर स्थित जलघर में एक वाटर टैंक बना हुआ है। अभी टैंक को भरने का काम किया जा रहा है। इस एरिया की आबादी ज्यादा होने के कारण 15 मार्च से पानी सप्लाई में कटौती की जाएगी। जेई विनोद शर्मा ने बताया कि कॉलोनी और एरिया में एक-एक घंटे पानी की सप्लाई हो रही है। 15 मार्च से पानी सप्लाई में कटौती करते हुए पौने घंटे ही सप्लाई दी जाएगी। इस टैंक से रोजाना 60 लाख लीटर पानी की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
महाबीर कॉलानी जलघर में वाटर टैंकों से यहां होती है सप्लाई
महाबीर कॉलोनी स्थित जलघर में दो वाटर टैंकों से पुराने शहर में पानी की सप्लाई की जाती है। इन टैंकों से संत नगर, विजय नगर, बड़वाली ढाणी, सैनियान मोहल्ला, रामपुरा मोहल्ला, डोगरान मोहल्ला, मुलतानी चौक, कमला नगर, काठमंडी, लोहामंडी, गोबिंदगढ़ बाजार, पड़ाव चौक, कृष्णा मंडी, अग्रवाल कॉलोनी, डीएन कॉलेज रोड, चंदूलाल गार्डन, जयदेव नगर, सुभाष नगर, बैंक कॉलोनी, छोटूराम कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, डाबड़ा चौक, गोबिंद बाजार में पानी की सप्लाई होती है।
यहां-यहां बने हुए हैं वाटर टैंक
- महाबीर कॉलोनी जलघर में वाटर टैंक : 2
- कैमरी रोड स्थित जलघर में वाटर टैंक : 2
- आजाद नगर स्थित जलघर में वाटर टैंक : 1
- दिल्ली बाईपास स्थित स्काड़ा जलघर में वाटर टैंक : 1
- तोशाम रोड स्थित एचएसबीपी के जलघर में वाटर टैंक : 5
नहरबंदी के साथ ही सेक्टरों में भी पानी सप्लाई में एक-एक घंटे की होगी कटौती
तोशाम रोड पर एचएसबीपी के जलघर में पांच वाटर टैंक बने हुए हैं। यहां से अर्बन एस्टेट-2, विद्युत नगर, सेक्टर-13, सेक्टर 9-11, सेक्टर 16-17 व सेक्टर-15 में पानी सप्लाई होता है। नहरबंदी को देखते हुए टैंकों को भरा जा रहा है।
इन पांचों टैंकों में 18 से 19 दिन का पानी स्टोरेज किया जा सकता है। फिलहाल अर्बन एस्टेट में तीन घंटे, विद्युत नगर में दो घंटे, सेक्टर-13 में छह घंटे, सेक्टर 16-17 में चार घंटे, सेक्टर 9-11 में तीन घंटे, सेक्टर-15 में छह घटे पानी दिया जा रहा है। नहरबंदी के साथ ही पानी सप्लाई में एक-एक घंटे की कटौती कर दी जाएगी।
आजाद नगर स्थित जलघर में वाटर टैंक बनाने का काम नहीं हो पाया शुरू
आजाद नगर स्थित जलघर में एक वाटर टैंक बना हुआ हैं। यहां एक अन्य वाटर टैंक बनाया जाना हैं, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में गर्मी के दिनों में यहां के लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ सकता है। कारण है कि यहां की आबादी 50 हजार से ज्यादा है। आबादी के लिहाज से एक टैंक का पानी कम पड़ता है।
कैमरी रोड जलघर का एक टैंक पूरा भरा हुआ है। दूसरा टैंक में अभी पानी कम है। अभी नहर आ रही है। टैंक को भरा जा रहा है। नहरबंदी के समय पानी सप्लाई में कटौती की जाएगी।
- निशांत, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
अभी दोनों टैंकों में पानी पूरा है, लेकिन नहरबंदी के समय में शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई दी जाएगी। शहरवासियों से अपील है कि वह पानी का दुरुपयोग न करें।
- कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग