{"_id":"63ac858f7ac1b33b710082cf","slug":"there-will-be-snowfall-on-the-mountains-for-two-days-hisar-news-hsr651003086","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दो दिन पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, मैदानों में हल्की बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दो दिन पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, मैदानों में हल्की बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
हिसार के डियर पार्क में बुधवार को धूप खिलने पर सांभर की पीठ पर बैठा एक बंदर। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। बुधवार रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से 29 व 30 दिसंबर को उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होगी। वहीं, पंजाब, उत्तरी हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली व उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सीमित स्थानों पर रिमझिम बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और बादलवाही के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
बुधवार रात को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने के साथ ही पंजाब व साथ लगते क्षेत्रों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस कारण संपूर्ण इलाके में बादलवाही देखने को मिलेगी। 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाएगा। इसके बाद एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाओं का रुख पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली की तरफ हो जाएगा। इससे इन क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलेगी।
हरियाणा में 29 व 30 दिसंबर के दौरान उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत के अलावा सिरसा, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, रोहतक, हिसार व भिवानी में अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान इनमें से सीमित स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। वहीं, जिला महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम व एनसीआर में भी बादल छाए रहेंगे। इन इलाकों में बादलवाही के बीच एक दो स्थानों पर ही छिटपुट बूंदाबांदी की ही संभावना है।
विज्ञापन
हवा की दिशा बदलने से शीतलहर व कोहरे से मिली राहत
हवा की दिशा बदलने से बुधवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर शीतलहर और कोहरे से राहत मिली। साथ ही साथ हवा की दिशा बदलने से हरियाणा एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4.0 से 8.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान 19.0 से 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा।