फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There will be a stir in Rakhigarhi Mahotsav from today, a confluence of sports, history and culture will be seen.

Hisar News: राखीगढ़ी महोत्सव में आज से मचेगी धूम, दिखेगा खेल, इतिहास व संस्कृति का संगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
There will be a stir in Rakhigarhi Mahotsav from today, a confluence of sports, history and culture will be seen.
नारनौंद के राखीगढ़ी में महोत्सव की तैयारियां देखते पुरातत्व ​विभाग की एसीएस कला रामचंद्रन,हिसार
नारनौंद/हिसार। हड़प्पाकालीन सभ्यता के केंद्र राखीगढ़ी में तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को खेल, संस्कृति व इतिहास का अद्भुत संगम दिखेगा। पुरातत्व विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने बताया कि महोत्सव में अलग-अलग विभागों की 100 प्रदर्शनी स्टाल लगाई जाएंगी। समारोह स्थल के मुख्य द्वार के पास हेरिटेज वॉक में प्राचीन वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

ऊंट की सवारी के लिए इस्तेमाल होने वाली पिलान, सेर, सवा सेर, 50 व 25 किलोग्राम वजनी बाट, भारी भरकम डोल, 200 साल पुराने 7 परतों वाले तेल के कूपे, लकड़ी की गाड़ी के पहिए, विशाल हुक्का व चरखे आकर्षण का केंद्र बनेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स जोन बनाया गया है। जंपिंग झूला, नैनो कार झूला, रेलगाड़ी झूला, वाटर रोलर और मिकी माउस की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के मौके पर विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

कुश्ती, कबड्डी व दौड़ के होंगे मुकाबले
तीनों दिन खेलों का आयोजन होगा। इनमें रस्साकसी, कुश्ती, कबड्डी, 100 मीटर दौड़ के अलावा नींबू चम्मच रेस, मटका दौड़ शामिल है। विद्यार्थियों व आम लोगों को पुरातात्विक साइटों का भ्रमण करवाया जाएगा। विरासत दि हेरिटेज विलेज के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुएं में प्रयोग किए जाने वाले कांटे एवं बिलाई की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। चड़स तथा सिंचाई के लिए प्रयोग की जाने वाली ढेंकली विशेष आकर्षण रहेगी। युवाओं के लिए पगड़ी बंधाओ, फोटो खिंचाओ इवेंट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed