फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There will be a flood of gifts for Hansi city in the new year

Hisar News: नए वर्ष में हांसी शहर के लिए सौगातों की होगी बहार

Wed, 01 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 01 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
There will be a flood of gifts for Hansi city in the new year
हांसी-दिल्ली रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर। 
हांसी। नए वर्ष 2025 में शहर को कई बड़ी सौगातों की बहार मिलने वाली हैं। कई योजनाओं पर जहां काम शुरू होगा और कई योजनाएं नए वर्ष में पूरी हो जाएंगी। शहर को हांसी-भिवानी रोड का नया बाईपास मिलेगा। वहीं दिल्ली रोड पर एक फ्लाईओवर व सोरखी में अंडरपास की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा शहर में पेयजल की नई लाइनें डाली जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं पेयजल के लिए भाखड़ा से जलघर को जोड़ा जाएगा। साथ ही शहर को एक और नया जलघर मिलेगा। नागरिक अस्पताल की 4.5 करोड़ रुपये से हालत सुधरेगी। इसके अलावा हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन पर लंबी दूरी की ट्रेन चलने व स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की संख्या बढ़ने का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन


सड़कें
- 802 करोड़ की लागत से हांसी भिवानी बाईपास हाईवे का निर्माण कार्य पूरा होगा। निर्माण कार्य दिसंबर 2025 में पूरा होने की उम्मीद है। 43 किलोमीटर लंबा हाईवे हांसी, बवानीखेड़ा, जाटू लोहारी व भिवानी से गुजरेगा। इस मार्ग पर सात बड़े पुल, दो आरओबी व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। - हांसी दिल्ली रोड टी प्वाइंट पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा। यहीं पर हांसी भिवानी बाईपास कनेक्ट होगा। यह अगस्त 2025 में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दिल्ली रोड पर स्थित गांव सोरखी में 26 करोड़ रुपये की लागत से 6 लेन के दो अंडरपास बनाए जाएंगे। साथ में सर्विस लेन रोड बनेगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। इसका निर्माण कार्य दिसंबर 2025 में पूरा होगा।

- हांसी तोशाम रोड का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। वर्ष 2025 में इसका निर्माण कार्य शुरू करवाए जाने की उम्मीद है।

- हांसी से उमरा, कंवारी रोड का निर्माण कार्य वर्ष 2025 में पूरा होगा। 22 करोड़ रुपये से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस रोड को 18 फीट से 23 फीट चौड़ा किया जा रहा है।

पेयजल

- हांसी के जलघर को 67 करोड़ रुपये की लागत से भाखड़ा नहर से जोड़ा जाएगा। इससे जलघरों में पानी की कमी नहीं होगी।

- हांसी में 25 करोड़ रुपये की लागत से नया जलघर निर्माणाधीन है। वर्ष के अंत तक इसका कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

- शहर में 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 किलोमीटर पेयजल पाइपलाइन डाली जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।

औद्योगिक सेक्टर का निर्माण
नए वर्ष में बीड फार्म में कृषि विभाग की करीब 220 एकड़ जमीन पर औद्योगिक सेक्टर का निर्माण होगा। इस सेक्टर के निर्माण की घोषणा सितंबर 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी।

स्टेडियम
दिल्ली रोड पर आठ एकड़ जमीन पर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके जमीन ट्रांसफर का काम हो चुका है।

परिवहन
- हांसी रेलवे जंक्शन का अमृत भारत योजना के तहत 16.11 करोड़ रुपये की लागत से सुधारीकरण होगा। इसमें 5.36 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज 12 मीटर बनेगा।

स्वास्थ्य
- नागरिक अस्पताल का करीब 4.5 करोड़ रुपये से मरम्मत कार्य होगा। इसके लिए नवंबर महीने में बजट की मंजूरी मिली थी। जल्दी ही कार्य शुरू होने की संभावना है।
- नागरिक अस्पताल में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की बिल्डिंग का 36 लाख रुपये से निर्माण पूरा होगा। इसमें मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
नगर परिषद का नया कार्यालय
नगर परिषद कार्यालय को पुरानी कचहरी चौक के समीप फायर ब्रिगेड मार्केट कॉम्पलेक्स में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए कॉम्पलेक्स में मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है।

ऐतिहासिक किले का सुधार
पुरातत्व विभाग की तरफ से पृथ्वीराज चौहान के किले पर पार्क का निर्माण कार्य होगा। साथ ही म्यूजियम का निर्माण भी करवाया जाएगा।

सामुदायिक भवन
नए वर्ष में शहर में सामुदायिक भवन की संख्या बढ़ेगी। वार्ड 24 में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा है। इसे नगर परिषद को हैंडओवर किया जाएगा। मॉडल टाउन में सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। साथ ही सेक्टर छह में भी सामुदायिक भवन का निर्माण होगा।



बिजली
- भिवानी रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस का पांच करोड़ रुपये की लागत से रुका हुआ निर्माण कार्य पूरा होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। नए वर्ष में बिजली कटों से राहत मिलेगी।

- रेलवे रोड पर एक जगह ही बिजली निगम के एक्सईन, शहरी व ग्रामीण एसडीओ कार्यालय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed