{"_id":"666b6c8cb1525b2cd602b247","slug":"there-will-be-24-seats-for-geo-informatics-assistant-in-iti-hisar-news-c-21-hsr1020-400934-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आईटीआई में जीओ इंफोरमेटिव सहायक में होंगी 24 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आईटीआई में जीओ इंफोरमेटिव सहायक में होंगी 24 सीटें
Fri, 14 Jun 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
हिसार। प्रदेशभर में सभी आईटीआई में दाखिले के लिए पोर्टल 7 जून को ओपन हुआ था, जो 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई हिसार में इस बार नया कोर्स जीओ इन्फोरमेटिव सहायक डिप्लोमा शुरू होगा। कोर्स के लिए 24 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस कोर्स में सैटेलाइट कम्युनिकेशन और तापमान से संबंधित पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। यह कोर्स आईटीआई में पहले भी था, लेकिन सरकार ने इसे बंद कर दिया था। इस बार इसे फिर से शुरू किया गया है। यह कोर्स एक साल का रेगुलर कोर्स रहेगा। हिसार आईटीआई में 1264 सीटों पर इस बार दाखिले होंगे। जिसमें एनसीवीटी की 48 ट्रेड पर 1056 और 9 एससीवीटी ट्रेड में 108 सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे।
जीओ इंफोरमेटिव सहायक कोर्स में 12वीं के बाद विद्यार्थी दाखिला लेकर इसमें अपना कॅरिअर बना सकते हैं। यह कोर्स 12वीं के बाद एक साल का डिप्लोमा कोर्स रहेगा।
आईटीआई में दाखिला प्रकिया चल रही है। इस बार नया कोर्स जीओ इंफोरमेटिव सहायक शुरू किया गया है। इस कोर्स में 24 सीटें होंगी। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 21 जून तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। दीपक कटारिया, नोडल अधिकारी आईटीआई, हिसार।