फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There was an argument over playing music on DJ at night, in the morning a woman was attacked with an axe

Hisar News: रात को डीजे पर गाना बजाया तो हुई बहस सुबह महिला पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
There was an argument over playing music on DJ at night, in the morning a woman was attacked with an axe
हिसार। कैमरी रोड स्थित न्यू शांत विहार में रविवार राम जलवा पूजन कार्यक्रम में डीजे पर पसंद का गाना नहीं बजाने पर एक व्यक्ति ने हंगामा किया। इस दौरान काफी देर तक बहस हो रही। रात को लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि सोमवार सुबह व्यक्ति ने नवजात की दादी संतोष की बाजू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल परिसर में न्यू शांत विहार के विकास ने बताया कि भतीजे के जन्म के बाद रविवार को जलवा पूजन कार्यक्रम था। डीजे पर बज रहे गानों पर परिजन व परिचित डांस कर रहे थे। तभी माल कॉलोनी के एक व्यक्ति ने हरियाणवी गाना जाटां का छोरा बजवाया। गाना खत्म होने पर वह व्यक्ति फिर से वही गाना बजाने की जिद करने लगा। इस पर कहासुनी हो गई। सोमवार सुबह उसने नवजात की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


दो बहनों को ससुराल में पीटने का आरोप



हिसार। कैमरी रोड के शास्त्री नगर की सुमन व सीमा नामक दो बहनों को ससुरालजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल अस्पताल में सीमा व सुमन ने बताया कि ससुरालजनों ने उनसे मारपीट व गाली-गलौज की है। पहले भी मामला पुलिस तक पहुंचा था, तब समझौता हो गया था। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed