फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is no place to set foot in the buses, the girls stood for an hour in front of the roadways bus

बसों में नहीं मिलती पैर रखने को जगह, रोडवेज बस के आगे एक घंटा खड़ी रहीं छात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
There is no place to set foot in the buses, the girls stood for an hour in front of the roadways bus
काजला में छात्राओं द्वारा रोकी गई रोडवेज बस। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। लाडवी रूट पर बस की सुविधा न मिलने पर मंगलवार को छात्राओं ने काजला में रोडवेज बस रोक दी। इस दौरान एक घंटे तक छात्राएं बस के आगे खड़ी रहीं। इसके बाद छात्राएं हिसार पहुंचीं और टीएम सुखदेव से मिली। टीएम ने तीन-चार दिन में इस रूट पर और बस चलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह रोडवेज बस आदमपुर से लाडवी, जाखोद खेड़ा, मलापुर, काजला होते हुए हिसार आ रही थी। बस जब काजला पहुंची तो बस में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। काजला में बस का इंतजार कर रहीं छात्राएं बस के आगे खड़ी हो गईं। छात्रा निशू, पूनम, अंकुश, किरण, ममता, गाजू का कहना है कि बस की समस्या करीब एक माह से बनी हुई है। कई बार रोडवेज अधिकारियों को मांग पत्र भी सौंप चुके हैं। बावजूद आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट से मिलीं छात्राएं
मार्ग पर बसों की कमी को लेकर छात्राएं रोडवेज टीएम के अलावा भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट से मिलने उनके घर पहुंचीं। इस दौरान सोनाली फोगाट ने रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल को फोन पर समस्या से अवगत कराया। जीएम ने कहा कि छात्राओं को आ रही बस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को ही मामला मेरे सज्ञान में आया है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा। बसों को लेकर छात्राओं को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed