{"_id":"68a76f8f5dd041dd3905ce6a","slug":"there-is-a-possibility-of-the-monsoon-picking-up-pace-from-august-23-hisar-news-c-21-hsr1005-692749-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 23 अगस्त से मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 23 अगस्त से मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से मानसून कमजोर बना हुआ है। सिर्फ आंशिक रूप से बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बिखराव वाली बारिश हो रही है। मगर, 23 अगस्त से मौसम के बदलने और मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून टर्फ मानसून की जीवन रेखा होती है। यह 14 अगस्त को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पहुंचीं, जिससे प्रदेशभर में बारिश हुई। इसके बाद से लगातार मानसून टर्फ राजस्थान और वर्तमान में गुजरात पर मौजूद है। इस कारण से प्रदेश में लगातार पूर्वी हवाओं और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पिछले एक सप्ताह से आंशिक बादलवाही के बीच कहीं कहीं हल्की बिखराव वाली बारिश हो रही है। इससे बार बार तापमान में उतार-चढाव हो रहा है।
वीरवार को अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। मगर, आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान (23 से 26 अगस्त) प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव और मानसून के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।