फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is a fight for DAP fertilizer in the villages of Hisar zone

Hisar News: हिसार जोन के गांवों में डीएपी खाद के लिए मारामारी

Tue, 01 Oct 2024 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 01 Oct 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
There is a fight for DAP fertilizer in the villages of Hisar zone
हिसार। डीएपी खाद के लिए अभी से मारामारी शुरू हो चुकी है। मंगलवार को नई अनाजमंडी में खाद के 1,100 बैग पहुंचे। शाम चार बजे खाद का स्टॉक खत्म हो गया। ऐसे में खाद नहीं मिलने पर काफी किसान मायूस होकर लौटे। बता दें, कि गेहूं और सरसों की बिजाई के लिए किसान डीएपी खाद लेने पहुंच रहे हैं। सुबह सात बजने के साथ ही नई अनाजमंडी में किसानों की लाइन लगनी शुरू हो गई। एक किसान को आधार कार्ड दिखाने पर खाद के छह बैग दिए गए।
विज्ञापन


फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में रबी के सीजन में डीएपी खाद की कुल मांग करीब 25,000 मीट्रिक टन है। इसके सापेक्ष रबी के सीजन में अभी खाद की आवक 4,700 मीट्रिक टन हुई है। खाद की करीब 33 प्रतिशत पूर्ति हो सकी है। जिले के केंद्रों पर फिलहाल खाद उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों के अनुसार रूस, चीन और सऊदी अरब के देशों से डीएपी खाद आयात की जाती है। अनुदान राशि बढ़ाने के मामले में सरकार और खाद कंपनियों के बीच भ्रांतियां हैं। मांग के सापेक्ष आपूर्ति कम है।
विज्ञापन


चरखी दादरी। जिला में डीएपी खाद की किल्लत बनी हुई हैे जबकि रबी की फसलों की बिजाई का काम 20 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। अब तक जमीदारा सोसायटी ने 6,600 बैग वितरित किए हैं। पिछले सप्ताह 5,000 बैग की मांग भेजी गई थी जबकि 2,760 बैग ही पहुंचे हैं। किसान प्रतिदिन सोसायटी कार्यालय में पहुंच रहे हैं। उनको बैरंग लौटना पड़ रहा है। वहीं, सरसों की बिजाई का कार्य 20 अक्तूबर के बाद शुरू हो जाएगा। उसके बाद एक नवंबर से गेहूं की बिजाई शुरू हो जाएगी। जिला का कुल कृषि योग्य क्षेत्र 1.22358 हेक्टेयर क्षेत्र है। जमीदारा सोसायटी के मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि जैसे ही खाद पहुंचेगी किसानों को वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा : खाद को लेकर किल्लत बनी हुई है। 1,000 बैग मंगलवार को बांटे गए हैं। खाद की कमी को लेकर किसानों ने अपना विरोध खरीद केंद्र के बाहर जताया।

भिवानी। भिवानी जिले में खाद का वितरण लगातार जारी है। जिले में खाद का स्टॉक पूरा है। खाद के रैक आने के साथ ही खाद की वितरण भी किया जा रहा है। फिलहाल भिवानी जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। काफी बार किसानों द्वारा खाद स्टॉक कर लेने पर खाद की कमी बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed