{"_id":"66d223083a7315d8920870e7","slug":"there-are-potholes-everywhere-on-the-road-leading-to-the-ancient-radha-krishna-temple-people-are-troubled-hisar-news-c-21-hsr1005-453287-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर वाली सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर वाली सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे, लोग परेशान
विज्ञापन
सड़क पर हुए गड्ढों को दिखाते हुए गली निवासी।
सिवानी मंडी। शहर के परशुराम चौक पर प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर वाली गली की सड़क की स्थिति खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण यहां से गुजरने वाल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी अधिवक्ता प्रवीण गुप्ता, रविंद्र शर्मा, हेमंत खत्री, धर्मवीर खटक, वीना देवी, इंदिरा रानी, कृष्णा देवी, गंगा देवी, प्रिंस गांधी ने बताया कि दिनभर बड़ी संख्या में वाहनों व आम लोगों का इस सड़क से आना-जाना लगा रहता है।
रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। गड्ढे से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली तो लोगों ने मिट्टी व पत्थर से गड्ढे को भर दिया था, लेकिन बारिश आते ही यहां फिर से गड्ढा बन गया। राहगीर सुनील बिश्नोई, मुकेश बंसल व राकेश ने बताया कि वह भी कई बार इस गड्ढे से बचे हैं। क्योंकि दिन के समय में तो यह गड्ढे दिखाई दे जाते है, लेकिन रात के समय में इनका पता नहीं चलता और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- - नगर पालिका के कनिष्क अभियंता को मौके पर भेज कर सड़क का मुआयना करवाएंगे। जल्द ही सड़क मार्ग को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- सुनील कौशिक, सचिव, नगर पालिका