{"_id":"68a77079006634ae4d053a1b","slug":"there-are-immense-possibilities-for-innovation-in-veterinary-medicine-and-related-fields-hisar-news-c-21-hsr1020-692880-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पशु-चिकित्सा एवं इससे जुड़े क्षेत्रों में नवाचार की अपार संभावनाएं, लुवास में कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पशु-चिकित्सा एवं इससे जुड़े क्षेत्रों में नवाचार की अपार संभावनाएं, लुवास में कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय पशु-चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल की ओर से विश्व उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को भविष्य के नवाचारकों के लिए रोडमैप विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति एवं काउंसिल के चेयरमैन प्रो. विनोद कुमार वर्मा रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों से पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ नवाचार और उद्यमिता की ओर बढ़ने का आह्वान किया। कुलपति ने कहा कि पशु-चिकित्सा एवं इससे जुड़े क्षेत्रों में नवाचार की अपार संभावनाएं हैं, जिनका लाभ युवा उद्यमी समाज और राष्ट्र के हित में उठा सकते हैं।
मानव संसाधन प्रबंधन निदेशक एवं काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. राजेश खुराना ने विश्वविद्यालय की उद्यमिता संबंधी विभिन्न पहलों और नवाचार को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता अंकित अहलावत ने अपने स्टार्टअप अनुभव साझा किए, जबकि सत्येंद्र सिंह चौधरी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र, निवेश के अवसरों और नवाचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. राजेश खुराना ने की, जबकि सह-अध्यक्ष के रूप में डॉ. नरेश कुमार कक्कड़ और डॉ. स्वाति दहिया मौजूद रहे। डॉ. नरेश कुमार कक्कड़ ने छात्रों को समस्याओं की पहचान कर नवाचार द्वारा समाधान निकालने और लुवास टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर से जुड़कर उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।