फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Theft in retired SP's house in Bass, case registered

Hisar News: बास में सेवानिवृत्त एसपी के घर चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Theft in retired SP's house in Bass, case registered
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
बास। गांव बास बादशाहपुर में रिटायर्ड एसपी राज सिंह मोर के घर पर चोरी हो गई। जिस समय घर में चोरी हुई उस समय घर पर कोई नहीं था। बुधवार सुबह उनके भाई ने घर के ताले टूटे हुए देखे तो उनको सूचना दी। घर से नकदी सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। सूचना मिलते ही बस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बास थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बास थाना पुलिस को दिए बयान में रिटायर्ड एसपी राज सिंह मोर ने बताया कि वो बास बादशाहपुर के रहने वाले हैं और इस समय अपने परिवार सहित फरीदाबाद रहते हैं। गांव बास बादशाहपुर में उनका मकान जींद-भिवानी रोड पर है। 8 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे मेरे पास मेरे भाई जयबीर का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनके मकान के सभी ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलने पर मैं अपने परिवार सहित गांव में पहुंचा और घर आकर देखा तो मकान के सभी कमरों और अलमारियों के ताले टूटे मिले। घर में रखा हुआ सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। सामान चेक किया तो अलमारी में रखे 15 हजार रुपये चोरी हुए मिले। इसके अलावा घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर, केबल का सेटअप बॉक्स भी चोर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया गया था। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed