फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The youth lodged a case of cheating and threatening to kill two people for not lending Rs 6.39 lakh

Hisar News: युवक ने 6.39 लाख रुपये उधारी न देने पर दो लोगों पर दर्ज कराया धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The youth lodged a case of cheating and threatening to kill two people for not lending Rs 6.39 lakh
बास। गांव सोरखी के एक युवक ने रिश्ते में चाचा लगने वाले दो लोगों पर 6.39 लाख रुपये की उधारी न देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोरखी निवासी मोनू की शिकायत पर गांव देपल निवासी सतीश व लीला के खिलाफ धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव सोरखी निवासी मोनू ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2019 में आरोपियों ने अपने पिता को कैंसर पीड़ित बताते हुए इलाज के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बाद मई 2019 तक कुल मिलाकर 6 लाख 39 हजार रुपये उधार लिए। जब हम रुपये वापस मांगने आरोपियों के पास गए तो उन्होंने जल्द वापस करने की बात कही, लेकिन जनवरी 2022 के बाद उनके व्यवहार में काफी परिवर्तन आ गया। अगस्त 2022 में जब वह और उसका चाचा कुलदीप रुपये मांगने गए तो आरोपी झगड़ा करने लग गए और हम दोनों को जान से मारने की धमकी दी। सितंबर 2022 में एक पंचायत उनके घर गांव डांग खुर्द में हुई। पंचायत में दोनों आरोपियों ने 6 लाख 39 हजार रुपये उनसे उधार लेने की बात स्वीकार की और दिसंबर 2022 के पहले सप्ताह में सारे रुपये देने की बात हुई। फिर 2 दिसंबर 2022 को धनाना निवासी शलेन्द्र उर्फ शल्ला को उन्होंने 25 हजार रुपये देकर मेरे पास भेज दिया। दिसंबर 2022 के दूसरे रविवार को हांसी में मामले को लेकर एक पंचायत हुई जिसमें कई गांव के सरपंच भी मौजूद रहे। आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर आत्महत्या कर फंसाने की धमकी दी। थाना प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस ने मोनू की शिकायत पर आरोपी सतीश व लीला के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed