फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Books slipped from children's hands and were replaced by spades and pans; the video has gone viral.

Hisar News: बच्चों के हाथों से किताबें छूटीं, थमा दी कस्सी-तसले, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Books slipped from children's hands and were replaced by spades and pans; the video has gone viral.
हिसार। लघु सचिवालय के पास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का वीरवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें चौथी और पांचवीं कक्षा के करीब 12-13 बच्चे पढ़ाई के समय स्कूल परिसर में मिट्टी डालते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


किसी के हाथ में कस्सी है तो कोई तसले में मिट्टी भरकर दूसरी जगह डाल रहा है। एक विद्यार्थी शिक्षिका का बैग और दूसरा पानी का गिलास लिए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विद्यार्थियों से पढ़ाई के बजाय अन्य काम करवाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


पांचवीं कक्षा तक के इस विद्यालय में करीब 93 विद्यार्थी और तीन शिक्षक कार्यरत बताए जा रहे हैं। वीडियो में शिक्षिका कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। शिक्षिका ने कहा कि स्कूल में कर्मचारी नहीं हैं और बच्चों के काम नहीं करने पर व्यवस्था संभालना मुश्किल होता है। हालांकि, बच्चों से इस तरह काम करवाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विद्यालय हिसार खंड शिक्षा अधिकारी-1 के कार्यालय के साथ ही स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को हमने काम करने के लिए नहीं कहा था। हम खुद भी उनके साथ काम कर रहे थे। बच्चे अपनी मर्जी से काम करने के लिए आए थे। स्कूल की ओर से किसी बच्चे को काम करने के लिए मजबूर नहीं किया गया।

-संदीप, हेड टीचर, राजकीय प्राथमिक स्कूल हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article