{"_id":"6ab57838d1f1c505350f38c5","slug":"ankit-from-pm-shri-gangwa-secures-first-place-in-the-painting-competition-hisar-news-c-21-hsr1020-958964-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पेंटिंग स्पर्धा में पीएमश्री गंगवा का अंकित प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पेंटिंग स्पर्धा में पीएमश्री गंगवा का अंकित प्रथम
विज्ञापन
स्कूली निबंध प्रतियोगिता आयोजित कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
हिसार। सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गंगवा में जिलास्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें जिले के सभी छह खंडों के 420 विद्यार्थियों ने पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। पेंटिंग प्रतियोगिता में पीएमश्री गंगवा का अंकित प्रथम रहा।
जिला शिक्षा अधिकारी राम रतन ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों को रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इससे उनमें सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और सकारात्मक सोच भी विकसित होती है। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों की सराहना की।
पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के 240 और कक्षा 6 से 8 के 90 विद्यार्थी शामिल हुए। वरिष्ठ वर्ग में अंकित (पीएमश्री गंगवा) प्रथम, आर्यन (पीएमश्री नंगथला) द्वितीय, सलोनी कुमारी (सातरोड़ खास) तृतीय और रिया (कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सार) सांत्वना स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग में सीना रानी (सीवानी बोलान) प्रथम, जिया (पीएमश्री गंगवा) द्वितीय, इशिता (इंडस पब्लिक स्कूल) तृतीय और रियाशु (नवीन हाई स्कूल) सांत्वना स्थान पर रहे।
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में राजन (मौंगा देवी मंडी, बगला) प्रथम, मुस्कान (बधावर) द्वितीय, प्रिया (आर्य नगर) तृतीय और भूमि (उकलाना मंडी) सांत्वना स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग में यशिका (हॉली चाइल्ड, हिसार) प्रथम, तन्वी (लोटस स्कूल, उकलाना) द्वितीय, ज्योति (दुर्जनपुर) तृतीय और नैना (नलवा) सांत्वना स्थान पर रही।
कार्यक्रम में पीएमश्री गंगवा की अंडर-19 फुटबॉल टीम को भी सम्मानित किया गया। टीम ने हाल ही में हिसार की ओर से खेलते हुए फाइनल में सोनीपत को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया था।