{"_id":"68696f56f6013be9950c76d6","slug":"the-young-man-set-the-house-on-fire-and-burnt-the-things-broke-his-mothers-head-hisar-news-c-21-hsr1020-661138-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: युवक ने घर में आग लगाकर सामान जलाया मां का भी सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: युवक ने घर में आग लगाकर सामान जलाया मां का भी सिर फोड़ा
विज्ञापन
हिसार। बारह क्वार्टर स्थित योग नगर में शुक्रवार रात एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। विरोध करने पर ईंट से हमला कर अपना अपनी मां का सिर फोड़ दिया और छोटे भाई के साथ भी मारपीट की। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसका बड़ा बेटा मनोज शादीशुदा है। वह दो साल से पत्नी के साथ हमसे अलग रहता है। लक्ष्मी ने बताया कि वह अपने छोटे बेटे के साथ मायके गई हुई थी। पीछे से मनोज ने फोन कर घर की चाबी पूछी।
बाद में उसने ताला खोलकर अपना सामान रख दिया। शुक्रवार सुबह आई तो बेटे को घर से जाने की बात कही। इसी पर उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद शराब के नशे में घर के अंदर लगा दी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई, मगर तब तक सारा सामान जल चुका था। लक्ष्मीदेवी ने बताया कि मनोज शनिवार सुबह फिर घर आया और सिर पर ईंट से वार कर मुझे घायल कर दिया। एचटीएम थाना प्रभारी मोहम्मद रफीक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।