{"_id":"6436fea1323844c9600c5284","slug":"the-work-of-turning-the-road-roller-started-by-putting-soil-on-the-hansi-meham-rail-line-hisar-news-c-21-hsr1020-105256-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हांसी-महम रेललाइन पर मिट्टी डालकर रोड रोलर फेरने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हांसी-महम रेललाइन पर मिट्टी डालकर रोड रोलर फेरने का काम शुरू
विज्ञापन
हांसी। हांसी-रोहतक-महम रेल लाइन पर अब दोबारा काम शुरू हो गया है। अब मिट्टी डालकर रोलर चलाया जा रहा है। बकाया काम अगले तीन महीने में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
रेललाइन के निर्माण का काम एक किसान कृष्ण कुमार की याचिका पर रुका था। मामला जमीन के अधिग्रहण को लेकर दायर किया गया था। लंबे कानूनी लड़ाई के बाद सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आया, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ है। इस रेल लाइन के निर्माण का विवाद 500 मीटर जमीन के टुकड़े को लेकर है। सोरखी के किसान और याचिका दायर करने वाले कृष्ण कुमार के बेटे राजेंद्र की सोरखी में 10 एकड़ में फैक्टरी है। रेललाइन उनकी फैक्टरी के बीच से निकाली जानी है। प्रस्तावित रेल लाइन के कारण फैक्टरी की जमीन दो हिस्सों में बंट गई है। एक तरफ छह एकड़ और दूसरी तरफ तीन एकड़ जमीन बची है।
2013 में मंजूर हुआ था रेल लाइन प्रोजेक्ट
हांसी-रोहतक रेल लाइन प्रोजेक्ट को यूपीए सरकार में मंजूरी मिली थी। तत्कालीन रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जुलाई 2013 को हांसी में रेल लाइन का शिलान्यास किया था। रोहतक से महम तक रेल लाइन बिछ चुकी है। परियोजना वर्ष 2021 में पूरी होनी थी। अदालतों में मामला जाने के कारण सोरखी में निर्माण अटक गया था।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट का पूर्ण विवरण
घोषणा : वर्ष 2011
शिलान्यास : 2013
जमीन अधिग्रहण : 2014
आरंभिक लागत : 287 करोड़
वर्तमान लागत : 694 करोड़
राशि मंजूर : 755 करोड़