फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The university launched a portal for applying to B.Ed and BA-B.Ed courses

Hisar News: बीएड व बीए-बीएड कोर्सों में आवेदन के लिए विवि ने लांच किया पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
The university launched a portal for applying to B.Ed and BA-B.Ed courses
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ने बीएड दो वर्षीय और बीए-बीएड चार वर्षीय (नियमित) कोर्सों में दाखिले के लिए पोर्टल लांच कर दिया है। इन दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने ऑनलाइन दाखिला पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिक्षण में भविष्य तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए ये कोर्स अत्यंत उपयोगी हैं। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर सहित डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. संजीव कुमार, प्रो. नीरज दिलबागी व मुकेश अरोड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन फार्म उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 13 सितंबर को आवेदकों का संभावित स्कोर प्रदर्शित कर दिया जाएगा। 14 से 17 सितंबर तक आवेदक अपने आवेदन की त्रुटियों को ठीक करवा सकेंगे। फाइनल लिस्ट 19 सितंबर को जारी की जाएगी। 24 सितंबर को पहली काउंसिलिंग जबकि 4 अक्तूबर को दूसरी काउंसिलिंग का आयोजन होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ जीजेयू से संचालित ओडीएल व ऑनलाइन कोर्सों में दाखिले की तिथि को बढ़ाया गया। पहले दाखिले की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी जिसे बढ़ाकर अब 30 सितंबर कर दिया गया है। गौरतलब है कि विवि ने इस बार ही ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed