Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
The topper of the school gave the second student a bicycle in the treatment
{"_id":"611eada88ebc3e0605284d2a","slug":"the-topper-of-the-school-gave-the-second-student-a-bicycle-in-the-treatment-hisar-news-hsr6093556113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के टॉपर ने द्वितीय रही छात्रा को दी उपचार में मिली साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के टॉपर ने द्वितीय रही छात्रा को दी उपचार में मिली साइकिल
छात्रा को साइकिल भेंट करते हुए स्कूल टीचर व छात्र के परिजन।
- फोटो : Hisar
Link Copied
उकलाना मंडी। राजकीय उच्च विद्यालय उकलाना में दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करने पर स्कूल के शिक्षक रतन जांगड़ा ने अंकुश पुत्र कुलदीप को अपनी ओर से एक साइकिल भेंट की। शिक्षक रतन जांगड़ा ने कई वर्षों से यह योजना चलाई थी कि जो स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करता है, उसको उपहार में एक साइकिल दी जाए। उसी कड़ी में स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र अंकुश को साइकिल दी गई, जिस ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
अंकुश के परिजनों ने द्वितीय स्थान हासिल करने वाली ममता को यह साइकिल भेंट की। पिता कुलदीप सिंह ने कहा कि हौसला बढ़ाने के लिए स्कूल शिक्षक का प्रयास प्रशंसनीय है। परीक्षा न होने की एवज में उन्होंने छात्रा को साइकिल दी है। स्कूल के शिक्षक रतन जांगड़ा ने कहा कि बच्चों को इस तरह एक उपहार की व्यवस्था शुरू करके एक प्रतियोगिता की भावना आती है जिसमें पिछले कई वर्षों से यहां ऐसी व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चे प्रतियोगिता करें। इस पर इस मौके पर स्कूल शिक्षक रामफल कुंडू, सुरेश कुमार, अंकुश के पिता कुलदीप सिंह, राकेश, रोहताश, संदीप, भीम सिंह, पलाराम, रमेश, चतर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।