{"_id":"696e7d0504d9202ebf0b48c4","slug":"the-third-accused-in-the-case-of-hanging-the-policeman-from-the-vehicle-has-also-been-sent-to-jail-hisar-news-c-21-hsr1005-794590-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुलिसकर्मी को गाड़ी में लटकाकर ले जाने का तीसरा आरोपी भी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुलिसकर्मी को गाड़ी में लटकाकर ले जाने का तीसरा आरोपी भी जेल भेजा
विज्ञापन
हिसार। आईजी चौक स्थित एडीजीपी कार्यालय के सामने स्कार्पियो में पुलिस कर्मी को करीब दो किलोमीटर तक घसीटने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी धिकताना निवासी साहिल को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इससे पहले पुलिस रविवार को रावलवास निवासी मनीष और समीर को अदालत में पेश कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार 14 जनवरी की रात ईआरवी स्टाफ एडीजीपी कार्यालय के सामने वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान स्कार्पियो की छत पर बैठे दो युवक हुड़दंग कर रहे थे। पुलिस कर्मी कुलदीप द्वारा रोकने पर चालक ने वाहन तेज गति से दौड़ा दिया, जिससे कुलदीप गाड़ी के पायदान पर लटक गया। करीब दो किलोमीटर बाद वाहन रोका गया। बाद में तीनों युवकों को पकड़कर सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले किया गया।