{"_id":"683c99b0345ff893290e22d4","slug":"the-third-accused-has-been-arrested-in-the-case-of-firing-on-car-passengers-which-occurred-near-village-khandakhedi-on-april-24-hisar-news-c-21-hsr1034-638899-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कार सवारों पर फायरिंग मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 24 अप्रैल को गांव खांडाखेड़ी के पास हुई थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कार सवारों पर फायरिंग मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 24 अप्रैल को गांव खांडाखेड़ी के पास हुई थी वारदात
विज्ञापन
बास (हिसार)। गांव खांडाखेड़ी के पास भिवानी से स्विफ्ट कार सवार होकर आ रहे दो युवकों पर स्कॉर्पियो में सवार पांच बदमाशों के गोली चलाने के मामले में हांसी सीआईए ने रविवार को एक आरोपी जींद निवासी अमन को गिरफ्तार किया है। हांसी सीआईए के सब इंस्पेक्टर कपिल ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
पुलिस को दिए बयान में गांव बीबीपुर निवासी संदीप ने बताया था कि वह पॉल्ट्री फार्म का कार्य करता है। उसका एक पॉल्ट्री फार्म गांव बीबीपुर और दूसरा सफीदों में है। 24 अप्रैल को वह अपने दोस्त अमित के साथ भिवानी जेल में बंद अपने मित्र अंकित के साथ मुलाकात करने के लिए गए थे। जब वो वापस अपने गांव आ रहे तो गांव खांडाखेड़ी के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनका पीछा कर रही थी। उसने हमारी कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण कार सड़क से नीचे उतर गई। इस दौरान आरोपियों ने गोली चलाई जो कार के शीशे पर लगी। इसके बाद हम दोनों ने कार से निकलकर खेतों की तरफ भाग कर अपनी जान बचाई। उसके बाद सभी बदमाश गाड़ी में सवार होकर जींद की तरफ भाग गए थे।
पुलिस ने संदीप के बयान पर बीबीपुर निवासी साहिल उर्फ नन्हा, सौरभ, काला, मर्द बिरोली, घिमाना निवासी दिनेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में हिसार एसटीएफ की टीम ने तीन आरोपियों बीड़ बबरान निवासी विकास उर्फ विक्की, तलवंडी राणा निवासी अमित उर्फ कटप्पा व योगेश उर्फ योगी को कुछ दिन पहले प्रोटेक्शन वारंट पर लिया था। एसटीएफ की टीम ने तीनों आरोपियों से 6 अवैध असले भी बरामद किए थे। एसटीएफ ने पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को वापस जेल भेज दिया था। वही वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी पहले ही बरामद हो चुकी है।