फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The thieves who entered the colonel's house first drank the milk, then took away the jewelry and cash.

कर्नल के घर में घुसे चोरों ने पहले पीया दूध फिर गहने व नकदी उड़ा ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The thieves who entered the colonel's house first drank the milk, then took away the jewelry and cash.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो । - फोटो : Hisar
हिसार। सेक्टर 16-17 में कच्छाधारी गिरोह के 5 सदस्य जाली काटकर कर्नल के घर में घुसे। फिर उन्होंने वहां पर दूध पीया। इसके बाद वहां से 60 हजार रुपये, 6 तोले सोने व चांदी के गहने चोरी कर ले गए। इससे पूर्व कच्छाधारी गिरोह के सदस्यों ने सेक्टर 13 के पार्ट टू में भी एक घर में घुसने का प्रयास किया। जिस पर चौकीदार ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया। इस पर उन्होंने चौकीदार पर हमला कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। आरोपियों की यह वारदात कैमरे में कैद हो गई। शिकायत मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नीचे परिवार सोया था ऊपर चोर कर रहे थे चोरी
सेक्टर 16-17 में रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि उनके पिता दीवान सिंह सेना में कर्नल है। शनिवार रात को परिवार के सभी सदस्य नीचे वाले कमरों में सोए हुए थे। रात करीब दो बजे पांच युवक साथ लगते खाली प्लॉट से घर के अंदर दाखिल हुए। आरोपी पीछे लगी जाली को काट कर अंदर घुसे। चोर पहली मंजिल पर बने कमरों के अंदर गए। फिर उन्होंने रसोई में फ्रिज के अंदर रखे जग से दूध पीया और बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के अंदर करीब ढाई घंटे तक रहे। चोर वहां से 60 हजार रुपये, 6 तोले सोने की जेवरात जिसमें दो सोने की अंगूठी और दो चेन शामिल है। चांदी के पाजेब, कडेे़ और बच्चों के 300 ग्राम वजनी कुंडल चोरी कर ले गए। सुबह जब साढ़े तीन बजे के परिजनों को आंख खुली तो उन्होंने पांच युवकों को खिड़की से कूदकर बाहर जाते हुए देखा। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक आरोपी चोरी को वारदात अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

चौकीदार पर हमला कर घायल किया
वहीं कर्नल के घर में वारदात से पूर्व सेक्टर- 13 पार्ट 2 में भी कच्छाधारी गिरोह ने डकैती करने का प्रयास करते हुए चौकीदार पर हमला कर घायल कर दिया। घायल चौकीदार ने बताया कि कच्छाधारियों की संख्या 8-10 थी। सभी युवा थे। जब आरोपियों ने उस पर हमला किया तो शोर सुनकर सेक्टरवासी जाग गए और हमलावर खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों के अंदर से होते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद अमित ग्रोवर ने बताया कि रात करीब 1.55 मिनट पर चौकीदार सुरेश को कुछ आहट सुनाई दी। वह गली के अंदर मकान नंबर 21 के पास आया और खाली प्लॉट की तरफ गया। वहां पर जब टोर्च से रोशनी को तो 8-10 कच्छाधारी दिखाई दिए। उनके पास एक बैग भी था। चेहरे पर लाइट लगते ही कच्छाधारी चौकीदार की तरफ दौड़े और उस पर पत्थर फेंके। चौकीदार ने दौड़ते दौड़ते घरों की घंटी बजानी शुरू कर दी। आवाज सुनकर कुछ लोग जाग गए और घरों से बाहर आए। लोगों को देख कच्छाधारी मौके से फरार हो गए। वहीं पत्थर लगने से चौकीदार घायल हो गया। सेक्टरवासी उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। पार्षद का कहना है कि यहां पर वारदात करने में नाकाम रहने पर चोर सेक्टर 16-17 पहुंचे और वहां पर कर्नल दीवान सिंह के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वे रात के समय एरिया में गश्त बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed