{"_id":"684aec568ded065d9109f2e1","slug":"the-temperature-in-sirsa-reached-474-degrees-the-highest-of-the-season-hisar-news-c-21-hsr1027-646182-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सिरसा में पारा पहुंचा 47.4 डिग्री, मौसम का रहा सर्वाधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सिरसा में पारा पहुंचा 47.4 डिग्री, मौसम का रहा सर्वाधिक
Thu, 12 Jun 2025 08:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 12 Jun 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
हिसार बढ़तेी तापमान के चलते राजगढ़ रोड बिजली कार्यालय में ट्रांसफॉर्म के लिए लगाए गए कूलर।
हिसार। प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर है। वीरवार को सिरसा में दिन का तापमान 47.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि इस सीजन में अब तक का सर्वाधिक है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में दो से तीन दिन तक इस गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने 13 जून को भी प्रदेश के 9 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। पश्चिमी गर्म हवाएं चल रही हैं, जिसने नमी को सोख लिया है और वातावरण को शुष्क कर दिया है। बादलवाही न होने और आसमान साफ रहने से दिनभर चटकधार धूप निकल रही है। इन्हीं कारणों की वजह से आमजन को इस भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, वीरवार को भी दिनभर मौसम साफ रहा और चमकीली धूप निकली रही, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी झेलनी पड़ी।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
वीरवार रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके असर से शुक्रवार को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार है। इसके बाद 14 जून को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में दो से तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। फिर 17-18 जून को एक और विक्षोभ आएगा, जिससे 23 जून तक बारिश की गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
यह रहा अधिकतम तापमान
सिरसा-47.4
हिसार-46.7
रोहतक-46.6
महेंद्रगढ़-45.5
भिवानी-44.9
फरीदाबाद-44.3
गुरुग्राम-44.0
चरखी दादरी-43.5
जींद-43.5
नूंह-43.2