फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The team that went to mark the land in Dhana Kalan was opposed and returned empty-handed.

Hisar News: ढाणा कलां में जमीन की निशानदेही करने गई टीम का विरोध, बैरंग लौटी

Fri, 17 Apr 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 17 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The team that went to mark the land in Dhana Kalan was opposed and returned empty-handed.
ढाणा कलां में प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में एकजुट ग्रामीण। 
हांसी। ढाणा कलां गांव में वीरवार को जमीन की निशानदेही करने गई पुलिस और प्रशासन की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके कारण उन्हें अपनी कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस भी हुई। घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण होने पर टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

यह कार्रवाई सिविल कोर्ट के आदेश पर की जा रही थी जिसके तहत असिस्टेंट रजिस्ट्रार सत्यवान सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। रेवेन्यू विभाग के अधिकारी और कर्मचारी टीम का हिस्सा रहे। हालांकि टीम के साथ पुलिस बल तैनात रहा। टीम ने जमीन की निशानदेही के लिए कदम बढ़ाए तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के विरोध के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन

जमीन के मालिक शिवकुमार सैनी ने बताया कि उन्होंने 1990 में करीब 10 एकड़ जमीन खरीदी थी जिस पर पहले राजा फरीदकोट की कोठी थी। कुछ साल पहले ढाणा कलां के कुछ लोगों ने इस जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर लिया था। पिछले 5-6 वर्षों से वह जमीन की निशानदेही की मांग कर रहे थे लेकिन अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। दो साल पहले उन्होंने कोर्ट का रुख किया था और कोर्ट ने 2 मई तक निशानदेही की रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है। इस पर अधिकारियों की टीम वीरवार को दोबारा मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----


निशानदेही करने के लिए टीम गांव में गई थी लेकिन कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। हमने दो बार प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। स्थिति को देखते हुए आला अधिकारियों से बात करने के बाद टीम लौट आई।- सत्यवान सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed