फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The team from the Animal Husbandry Department will soon inspect the operation theater, and the Animal Welfare Board has requested a report from the Director of the Animal Husbandry Department.

Hisar News: पशुपालन विभाग की टीम जल्द करेगी ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण, पशु कल्याण बोर्ड ने पशुपालन विभाग के निदेशक से मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The team from the Animal Husbandry Department will soon inspect the operation theater, and the Animal Welfare Board has requested a report from the Director of the Animal Husbandry Department.
हिसार। शहरवासियों को आवारा कुत्तों के आतंक से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। पशु कल्याण बोर्ड ने पशुपालन विभाग के निदेशक से एजेंसी की तरफ से तैयार किए गए ऑपरेशन थिएटर की रिपोर्ट मांगी है। ऐसे में अब पशुपालन विभाग की टीम कभी भी ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कर सकती है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की टीम निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय पशु कल्याण बोर्ड को सौंपेगी। अगर रिपोर्ट संतोषजनक मिलती है तो बोर्ड की तरफ से एजेंसी को आवारा कुत्तों के बधियाकरण व टीकाकरण का काम शुरू करने की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन

एजेंसी की तरफ से पिछले सप्ताह ही पशु कल्याण बोर्ड के पोर्टल पर अनुमति के लिए आवेदन किया था। आवेदन करते समय बोर्ड ने एजेंसी से एक मॉनिटरिंग कमेटी और ऑर्गन काउंटिंग कमेटी की डिटेल भी मांगी थी जो एजेंसी ने उपलब्ध करवा दी थी। आवेदन करने के अगले सप्ताह में ही बोर्ड ने आवेदन पर संज्ञान ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तय समय में भवन का इंतजाम नहीं कर सकी एजेंसी
कुत्तों के टीकाकरण व बधियाकरण के लिए एजेंसी व नगर निगम प्रशासन के बीच नवंबर 2024 में समझौता हुआ था। टेंडर की शर्त के अनुसार एजेंसी को 60 दिन में भवन का इंतजाम कर ऑपरेशन थियेटर का निर्माण करना था। एजेंसी तय समय में भवन का इंतजाम नहीं कर सकी। आखिर में निगम प्रशासन ने ही एजेंसी को स्लाटर हाउस उपलब्ध करवाया। इसके बाद एजेंसी ने स्लाटर हाउस में ऑपरेशन थिएटर बनाया।
-------
6 माह में करना होगा 5 हजार कुत्तों का टीकाकरण
टेंडर के अनुसार एजेंसी को 6 माह में 5 हजार कुत्तों का टीकाकरण व बधियाकरण करना होगा। एजेंसी एक कुत्ते के लिए निगम प्रशासन से 1400 रुपये लेगी। हालांकि एजेंसी ने इस कार्य के लिए प्रति कुत्ते के हिसाब से 1650 रुपये मांगे थे। एजेंसी जिस इलाके से कुत्तों को पकड़कर ले जाएगी, टीकाकरण व बधियाकरण के बाद उसी क्षेत्र में वापस छोड़ना होगा।

------
पशु कल्याण बोर्ड ने पशुपालन विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर एजेंसी की तरफ से बनाए गए ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। संभावना है कि जल्द ही एजेंसी को काम शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी।
- डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगमायुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed