फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The team can come for Swachh Survey anytime, 240 tons of garbage was collected in three days

Hisar News: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए कभी भी आ सकती है टीम, तीन दिन में 240 टन कचरा उठाया

Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The team can come for Swachh Survey anytime, 240 tons of garbage was collected in three days
हांसी में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर उठाते सफाई कर्मचारी।
हांसी। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर केंद्रीय टीम कभी भी आ सकती है। इससे पहले ही नगर परिषद के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। नगर परिषद ने तीन दिन में 240 टन कचरे का उठान करवाया है। खाली प्लॉट से भी कचरे की उठान की जा रही है। वहीं सार्वजनिक शौचालयों की हालत सुधारने के लिए जेई की ड्यूटी लगाई गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक में अब तक 100 लोग अपनी राय दे चुके हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद ने बजरंग आश्रम के सामने खाली जमीन, पुरानी सब्जी मंडी व रिहायशी क्षेत्रों में खाली जगहों से कूड़े की उठान करवाई। शहर के दस वार्डों व मुख्य मार्गों पर नई कंपनी के कर्मचारी और 17 वार्डों में नगर परिषद के कर्मचारी सफाई कर रहे हैं। नगर परिषद ने तीन दिन से खाली प्लॉट से कूड़ा उठाने का काम शुरू किया है। क्योंकि खाली प्लॉट में लगे कचरे के ढेर पर प्लॉट मालिक स्वयं ध्यान नहीं देते थे।
विज्ञापन


ऐसे में क्षेत्रवासी नगर परिषद के अधिकारियों के समक्ष शिकायत कर रहे थे। साथ ही मुख्य मार्गों के किनारे कचरे के ढेर से भरे खाली प्लॉट शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे थे। ऐसे में अधिकारियों ने खाली प्लॉटों में सफाई करने का अभियान शुरू किया है। ताकी टीम को ऐसी जगहों पर कचरे के ढेर देखने को न मिले। वहीं सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था सुधारने के लिए एक जेई की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें शौचालयों में सफाई के अलावा टूटी हुई टोंटियां, टॉयलेट सीट व पानी की व्यवस्था दुरुस्त करनी होगी। नगर परिषद के बाहर व पुरानी सब्जी मंडी में बने सार्वजनिक शौचालय में चोर टोंटियां चुराकर ले गए थे। यहां पर टॉयलेट सीट भी टूटी हुई है। इन्हें बदलवाया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक 31 मार्च तक होगा। इसके लिए https://sbmurban.org/feedback के लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां पहले अपना मोबाइल नंबर डालने के बाद अन्य जानकारी डालनी होगी। शहर की सफाई से संबंधित 10 सवालों के जवाब देने होंगे। उसके बाद फीडबैक जमा हो जाएगा।

दस वार्डों में सफाई कर रहे एजेंसी के कर्मचारी

नगर परिषद ने दस वार्डों व मुख्य मार्गों पर सफाई के लिए जींद की एक फर्म को 2.34 करोड़ रुपये का टेंडर दे रखा है। 17 वार्डों में नगर परिषद के 144 सफाई कर्मचारी सफाई करते हैं। सफाई के लिए नगर परिषद के पास दो ट्रैक्टर ट्रॉली, एक जेसीबी व घरों से कूड़ा उठान के लिए 27 टिप्पर हैं।

सिटीजन फीडबैक में इन दस प्रश्नों का देना होगा उत्तर
1. क्या प्रतिदिन आपके घर/दुकान से कोई कूड़ा उठाने आता है?
2. आप अपने आवासीय क्षेत्र की सफाई और नियमित झाड़ू लगाने के मामले में कितने संतुष्ट हैं?
3. आप अपने क्षेत्र के आसपास कितनी बार कचरे के ढेर देखते हैं?
4. क्या आपके घर में सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग किया जाता है?
5. क्या कचरा संग्रहणकर्ता कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में अलग-अलग रखकर वाहन में लोड करता है, या सभी को एक साथ मिला दिया जाता है?
6. स्थानीय अधिकारी सार्वजनिक स्थानों जैसे बाजारों, पार्कों, उद्यानों या अन्य क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में कितने प्रभावी हैं?
7. क्या आप अपने शहर में कचरा प्रबंधन के लिए रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल केंद्रों के बारे में जानते हैं?
8. क्या आप जानते हैं कि शहरी स्थानीय निकायों में सीवरों और सेप्टिक टैंकों की सफाई के लिए केवल लाइसेंस प्राप्त ऑपरेटरों को ही काम पर रखने की अनुमति है?

9. आप अपने क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और रखरखाव से कितने संतुष्ट हैं?
10. क्या आपने कभी स्थानीय अधिकारियों को सफाई से संबंधित किसी समस्या की रिपोर्ट की है और इसका समाधान कैसे किया गया था?


सफाई व्यवस्था पहले से दुरुस्त है। टीम कभी भी आकर सर्वेक्षण कर सकती है। मुख्य मार्गों के अलावा खाली प्लॉट से कचरे का उठान कर रहे हैं। तीन दिन में 80 ट्रॉली कचरे की उठान कर चुके हैं। शौचालयों की हालत भी सुधारी जा रही है।

- संजय कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, हांसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed