{"_id":"69efbf5ecc598963c4077251","slug":"the-target-is-to-clean-the-drains-by-june-15-the-dc-inspected-the-preparations-hisar-news-c-21-hsr1020-858696-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 15 जून तक ड्रेनों की सफाई का लक्ष्य, डीसी ने जांचीं तैयारियों की धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 15 जून तक ड्रेनों की सफाई का लक्ष्य, डीसी ने जांचीं तैयारियों की धार
विज्ञापन
हांसी। डीसी राहुल नरवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 मई से पहले सभी ड्रेनों की सफाई जमीनी स्तर पर शुरू हो जाए और 15 जून तक पूरी तरह संपन्न हो। ड्रेनों की सफाई के लिए टेंडर अलॉटमेंट की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए ताकि कहीं भी जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
डीसी ने स्पष्ट किया कि बरसात के मौसम में जलभराव रोकने के लिए ड्रेन सफाई बेहद महत्वपूर्ण है। सफाई के साथ-साथ नियमित निगरानी भी की जाए और अवरोध या अतिक्रमण की स्थिति तुरंत हटाई जाए। उन्होंने शहरी निकाय, पंचायत और सिंचाई विभाग को मिलकर काम करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से जलभराव की समस्या का समाधान किया जा सके।
242 किलोमीटर लंबाई की 38 ड्रेन गंदगी से अटीं :
जिले में कुल 242 किलोमीटर लंबाई की 38 ड्रेन गंदगी से अटी हैं। बरसाती सीजन के दृष्टिगत इनकी समय पर सफाई अत्यंत आवश्यक है। प्रशासन ने 12 ड्रेनों की सफाई सिंचाई विभाग की पोकलेन मशीनों से करवाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
::::::
कार्य के दौरान गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए ताकि ड्रेनों की सफाई केवल औपचारिकता न बने। समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाएगा और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करनी होगी। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-राहुल नरवाल, डीसी