फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The state's khaps will also come down against the Agneepath scheme.

प्रदेश की खापें भी उतरेंगी अग्निपथ योजना के विरोध में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
The state's khaps will also come down against the Agneepath scheme.
नारनौंद। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के जरिये युवाओं को सेना में लिए जाने की योजना तैयार की है, लेकिन इस योजना का पूरे प्रदेश में विरोध होना शुरू हो गया है। इसको लेकर प्रदेश की खापें भी लामबंद हो गई हैं। 21 जून को खाप व युवा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके एसडीएम को ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन

सर्व जातीय सर्व खाप के प्रदेश प्रवक्ता मास्टर फूल कुमार पेटवाड़ ने बताया कि सरकार ने अग्निपथ योजना के जरिए अग्निवीरों को भर्ती करने का जो लॉलीपॉप दिया है। वह प्रदेश में बेरोजगारी लाने का क्रांतिकारी कदम होगा। हमारी प्रदेश के युवाओं से अपील है कि वह ऐसे कदम न उठाएं। पूरे प्रदेश के युवा और खाप इसका विरोध करेगी। इसके लिए 21 जून को भारी संख्या में कस्बे के तहसील में युवा व खाप के सदस्य इकट्ठा होंगे और एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का काम भी करेंगे। अगर सरकार ने समय रहते इस योजना को वापस न लिया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस अवसर पर सत्यवान दूहन, रामकेश, दयानंद, सतीश, दीपक लोहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed