फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The shine of gold returned during the Corona period

कोरोना से उतरी सोने की चमक लौटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The shine of gold returned during the Corona period
हिसार। कोविड के कारण हर क्षेत्र प्रभावित था। बाजार बंद थे और खरीदारी नहीं होने से सोने की चमक भी फीकी पड़ गई थी, लेकिन इस बीच सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी रहे। कोविड के जाने के बाद अब फिर से सोने का स्वर्णिम दौर लौट आया है और सोना सूरज की तरह चमकने लगा है। ज्वेलर्स की दुकानों में रौनक बढ़ गई है और सोने की चमक से बाजार गुलजार हैं। ज्वेलर्स बताते हैं कोविड के बाद फिर से सोने की खरीदारी कोविड से पहले की तरह ही होने लगी है। अब त्योहारी सीजन में भी पहले की तरह ही सोने की बंपर खरीदारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अभी सोने का भाव 45 हजार रुपये है। इन दिनों मार्केट में भी अच्छी वृद्धि हुई है। लॉकडाउन के समय थोड़ा कम काम था, लेकिन लॉकडाउन के बाद लोगों ने ज्वेलरी में उतना ही पैसा लगाया है, जैसा लॉकडाउन के पहले लगाया जा रहा था। - सुशील कुमार, ज्वेलर्स
विज्ञापन

सोने की खरीद अच्छी चल रही है। लॉकडाउन के दौरान काफी दिक्कतें हुई, क्योंकि उस समय कोई एक इकलौता ग्राहक भी मार्केट में नहीं आया, लेकिन जैसे ही लॉकडाउन हटा लोगों ने पहले की ही तरह सोना खरीदा। लाकडाउन के बाद भी मार्केट में उतना ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र वर्मा, ज्वेलर्स
सोने का भाव 45 हजार के आसपास चल रहा है। अभी गोल्ड की कीमत ठीक है और स्टेबल भी है। जिसके चलते इसमें निवेश किया जा सकता है। उनका कहना कि लॉकडाउन से पहले जैसे मार्केट चली रही थी वैसे ही अब चल रही है। कोई खास अंतर नही नजर आया।
- योगेश, जैन ज्वेलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed