Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The score is equal: Congress-BJP 3-3, Savitri took revenge of the previous defeat from Kamal Gupta in Hisar.

हिसाब बराबर: कांग्रेस-भाजपा को 3-3, हिसार में सावित्री ने कमल गुप्ता से पिछली हार का बदला लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
The score is equal: Congress-BJP 3-3, Savitri took revenge of the previous defeat from Kamal Gupta in Hisar.
हिसार। हिसार की जनता ने भाजपा-कांग्रेस में से किसी को नाराज नहीं किया। मतदाताओं ने बेहद सधा परिणाम देकर दोनों ही पार्टियों को साधा। बेशक हिसार शहर सीट पर कमल मुरझा गया, लेकिन शेष छह में से तीन-तीन सीटें भाजपा और कांग्रेस के खाते में गईं। हिसार शहर से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने दो बार के विधायक और मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की जमानत जब्त करवाकर 2014 की हार का हिसाब बराबर कर लिया। यहां कांग्रेस के रामनिवास राड़ा 30290 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। सावित्री को 49231 वोट मिले। एग्जिट पोल के उलट रुझान और नतीजे आने के साथ ही भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। जीतने वाले कांग्रेस प्रत्याशी खुश थे, लेकिन प्रदेश में सरकार नहीं बनने का मलाल उनके चेहरों पर साफ दिखा।
विज्ञापन

मतगणना तमाम पुख्ता बंदोबस्त के साथ सुबह आठ बजे महाबीर स्टेडियम और पंचायत भवन में शुरू हुई। हिसार से सावित्री जिंदल ने पहले ही चरण से बढ़त बनाए रखी जो 12 वें चरण तक बरकरार रही। सबसे पहला नतीजा भी हिसार का ही आया। सबसे चौंकाने वाला परिणाम आदमपुर हलके का रहा। पहली बार चुनाव मैदान में उतरे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी चंद्रप्रकाश ने पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई को महज 1268 वोटों से हराकर 56 साल से लगातार जीत का सिलसिला तोड़ दिया। वहीं, नारनौंद में पूर्व मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता कैप्टन अभिमन्यु को कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ ने 12578 वोटों से शिकस्त दी। नलवा सीट छोड़कर बरवाला से ताल ठोकने वाले डिप्टी स्पीकर एवं भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा। उन्होंने कांग्रेस के रामनिवास घोड़ेला को 26942 वोटों से हार का स्वाद चखाया। उधर, हांसी में भाजपा के विनोद भयाना ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर कांग्रेस के राहुल मक्कड़ को 21460 मतों से हराया। उकलाना सीट पर भाजपा ने कमल खिलाने के लिए जजपा छोड़कर आए विधायक अनूप धानक को मौका दिया, लेकिन कांग्रेस के नरेश सेलवाल ने उन्हें 28092 मतों से शिकस्त देकर भाजपा का ख्वाब पूरा नहीं होने दिया। नलवा में भाजपा के रणधीर पनिहार ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिल मान को 12144 मतों से हराया।
विज्ञापन

जजपा ने तीनों सीटें गंवाई, कांग्रेस को दो सीटों का फायदा
2019 के चुनाव में उकलाना, नारनौंद और बरवाला से जीत हासिल करने वाली जजपा ने आसपा से गठबंधन करके भी तीनों सीटें गंवा दी। सातों सीटों में से जजपा-आसपा गठबंधन कोई सीट नहीं जीत सका। वहीं, 2019 में महज एक तक सिमटी कांग्रेस ने नारनौंद, उकलाना और आदमपुर सीट जीतकर दो का फायदा ले लिया। भाजपा को पिछली बार की तरह तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा। पिछले चुनाव में नलवा, हिसार और हांसी सीट भाजपा के खाते में आई थीं। इनमें से हांसी और नलवा पर कब्जा बरकरार रहा, लेकिन हिसार में हार का सामना करना पड़ा। इसकी जगह बरवाला से पहली बार जीत हासिल कर भरपाई कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमानत भी नहीं बचा सके कमल गुप्तावर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के परिणाम कई मायनों में चौंकाने वाले साबित हुए। हिसार शहर में भाजपा डॉ. कमल गुप्ता अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। उनको जमानत बचाने के लिए 18759 वोटों की जरूरत थी। उन्हें केवल 17385 वोट ही मिले।

जिले में सबसे बड़ी जीत
जिले में सबसे बड़ी जीत उकलाना से विधायक बने नरेश सेलवाल के नाम रही। इन्होंने 78448 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री अनूप धानक को 28092 वोटों से हराया। अनूप को 50356 वोट मिले।
सबसे छोटी जीत
आदमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश ने 65371 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को 1268 वोटों से हराया।भव्य को 64103 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed