फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The roadways bus crushed the laborer, taking away the father's shadow from the three children.

Hisar News: रोडवेज बस ने मजदूर को कुचला, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The roadways bus crushed the laborer, taking away the father's shadow from the three children.
हांसी। तोशाम रोड पर ढाणी शांकरी के समीप एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क निर्माण करने वाली मजदूर को कुचल दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के लेबर इंचार्ज कुंदन ने बताया कि धर्मेंद्र शाम करीब सवा सात बजे ढाणी शांकरी के पास ईंट भट्ठे के नजदीक तोशाम रोड पर काम कर रहा था। तोशाम की ओर से आई हरियाणा रोडवेज बस ने मजदूर धर्मेंद्र को टक्कर मार दी और सिर को कुचल दिया, जिससे धर्मेंद्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को हांसी के नागरिक अस्पताल भिजवाया। धर्मेंद्र पासवान मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भुसरा गांव का रहने वाला था। धर्मेंद्र के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी पांच साल की है। तीन महीने पहले ही वह अपने साथियों के साथ यहां मजदूरी करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed