फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The rain drain in front of Civil Hospital and Auto Market will be covered.

Hisar News: सिविल अस्पताल व ऑटो मार्केट के सामने बने बरसाती नाले को किया जाएगा कवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
The rain drain in front of Civil Hospital and Auto Market will be covered.
हिसार। शहर के सिविल अस्पताल व ऑटो मार्केट के सामने बने बरसाती नालों को अब पूरी तरह से कवर किया जाएगा। साथ ही इन दोनों नालों की सफाई भी करवाई जाएगी। इसे लेकर जनस्वास्थ्य विभाग ने टेंडर लगा दिया है, जो 19 फरवरी को खुलेगा। इस पर कार्य पर करीब 65 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन

बता दें कि सिविल अस्पताल के सामने बना बरसाती नाला सेक्टर 14 से होते हुए ऋषि नगर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक जाता है। इसकी लंबाई करीब 5.5 किलोमीटर है। कई जगह यह नाला पहले कवर है, लेकिन कई जगह यह नाला खुला हुआ है। विभाग की मानें तो करीब इसमें 800 मीटर का हिस्सा ऐसा है, जो कवर नहीं है। टेंडर के तहत इस हिस्से को कवर किया जाएगा। वहीं यही हालत ऑटो मार्केट के सामने बने बरसाती नाले की है। ऑटो मार्केट की तरफ बना हिस्सा कवर है, लेकिन सड़क के दूसरी तरफ बना नाला कवर नहीं है, जिसे अब कवर किया जाएगा। यह नाला बरवाला चुंगी स्थित डिस्पोजल तक जाता है। इस दौरान क्षतिग्रस्त हिस्से को भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन


यह होगा फायदा
नाले के कवर होने से कोई हादसा नहीं होगा। इसके अलावा नाला खुला रहने से आसपास के क्षेत्र में बदबू फैली रहती है, जो कवर होने के बाद नहीं रहेगी।
बरवाला चुंगी से हिसार मेजर ड्रेन तक बने खुले बरसाती नाले को कवर करने का काम जारी
उधर बरवाला चुंगी पर बने डिस्पोजल से लेकर हिसार मेजर ड्रेन तक बने बरसाती नाले को कवर करने का काम जारी है। अधिकारियों की मानें तो इस नाले की लंबाई 9.6 किलोमीटर है। इसकी जगह एक हजार एमएम के दो पाइप साथ-साथ बिछाए जा रहे हैं। यह कार्य सेक्टर 14-33 के पास से शुरू किया गया है। अभी तक करीब 2800 मीटर की लाइन बिछाई जा चुकी है। इस कार्य पर 56 करोड़ रुपये खर्च आएगा और इस कार्य को 10 जनवरी 2025 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा जीजेयू के अंदर बने नाले को भी आरसीसी बॉक्स के कवर किया जा रहा है। इस काम करीब 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस पर 3 करोड़ रुपये खर्चा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------

सिविल अस्पताल व ऑटो मार्केट बरसाती नाले को कवर करने व सफाई का टेंडर लगा रखा है। यह टेंडर 19 फरवरी को खुलेगा। - जसबीर सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed