फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Pulse Section of HAU was awarded the Best Centre Award

Hisar News: एचएयू के दलहन अनुभाग को सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार से नवाजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The Pulse Section of HAU was awarded the Best Centre Award
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना द्वारा मूंग अनुसंधान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार से नवाजा गया है। कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने दलहन अनुभाग के वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

प्रो. कांबोज ने बताया कि यह पुरस्कार मूंग की उच्च गुणवत्ता युक्त पैदावार देने वाली किस्मों और तकनीकों के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। विश्वविद्यालय के दलहन अनुभाग द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली मूंग की नौ किस्में विकसित की गई हैं।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से यह पुरस्कार दलहन अनुभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव द्वारा प्राप्त किया गया। कुलपति ने विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि का श्रेय दलहन अनुभाग के वैज्ञानिकों को दिया है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक भविष्य में भी उन्नत किस्में विकसित करने के लिए प्रयास जारी रखें ताकि दलहनी फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की वार्षिक बैठक एसकेएनएयू, आरएआरआई, दुर्गापुर-जयपुर में आयोजित की गई, जिसमें एचएयू को सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार से नवाजा गया।

इस मौके पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके पाहुजा, ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग, मीडिया एडवाइजर डॉ. संदीप आर्य, डॉ. गजराज दहिया, दलहन अनुभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव व डॉ. उमा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed