फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The public is helpless, water is being guarded in homes and streets, and water is being drained by operating tractors and electric pumps in the villages of Kameri, Gangwa, and Mirzapur.

Hisar News: जनता लाचार, घरों- गलियों में पानी पहरेदार, गांव कैमरी, गंगवा और मिर्जापुर में ट्रैक्टर और बिजली से मोटर चलाकर पानी निकासी की जा रही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The public is helpless, water is being guarded in homes and streets, and water is being drained by operating tractors and electric pumps in the villages of Kameri, Gangwa, and Mirzapur.
घग्गर ड्रेन के किनारों को मजबूत करने के लिए पहुंचे मनरेगा मजदूर । अमर उजाला
हिसार। बारिश और ड्रेन टूटने के कारण हुए जलभराव से लोगों को अभी तक समस्याओं से निजात नहीं मिल पाई हैं। कैमरी, गंगवा, मिर्जापुर की ढाणियों और बाहरी हिस्सों की बस्ती में भरा पानी कम नहीं हो रहा। ट्रैक्टर और बिजली से मोटर चलाकर पानी निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं। इन इलाकों में सेम के कारण जलस्तर भी ऊपर आ गया है। स्कूलों, घरों और सरकारी भवनों में डेढ़ से दो फीट तक पानी है।
विज्ञापन

चौव्वा ऊपर आने से अब जमीन पानी नहीं सोख रही। ढाणियों में रहने वाले लोग 28 अगस्त से ही मकान छोड़ कर दूसरे स्थानों पर जा चुके हैं। बेघर होने और चारे की कमी के कारण अपने पशुओं को रिश्तेदारों के घर पहुंचा दिया है। कुछ लोगों ने पशुओं को सस्ते में बेच दिया है।
विज्ञापन

गंगवा और कैमरी की कॉलोनियों में अब भी पानी भरा है। कई जगह बिजली और ट्रैक्टर से मोटर चलाकर पानी निकासी की जा रही है लेकिन तालाब भरने के कारण दूसरी जगह जाकर यही पानी दोबारा आबादी में पहुंच रहा है। इसी पानी को कई जगह ड्रेन में डाला जा रहा है। उसमें भी ओवरलोडिंग के कारण कच्ची ड्रेन कई जगह टूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में भरा पानी कई जलघरों में पहुंच रहा है। इसी पानी को फिल्टर करके लोगों के घरों तक नलों से पहुंचाया जा रहा है। इसके स्वाद में बदलाव भी महसूस किया जा रहा है। बारिश और सीवर का पानी मिल जाने से पानी सड़ांध मारने लगा है। इससे पेट संबंधी बीमारियों की आशंका बन गई है। पानी में जहरीले जीवों के होने का डर भी सता रहा है।
स्कूल की छत से गिर रहा प्लस्तर
बारिश के दौरान कैमरी और आर्यनगर के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब पांच दिन छुट्टी रही। दो दिन से बारिश बंद होने के बाद अब पढ़ाई शुरू हो गई है लेकिन खेल मैदान में अब भी पानी भरा है। कमरों में सीलन है। छत से प्लस्तर गिर रहा है। इसकी चपेट में आने से बच्चों के चोटिल होने का खतरा है।
-----

यहां भी गरीब पर मार
जलभराव वाले अधिकतर क्षेत्रों में गरीब और मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं। इनमें आरक्षित जातियों की संख्या अधिक है। इस कारण कई लोग जातिगत आधार पर भी भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। जलभराव से प्रभावित रामगढ़ बस्ती के लोगों को मोहल्ला आजाद नगर स्थित गली नंबर चार में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ठहराया गया है। वहां भी जलभराव हो रखा है। दिनभर मजदूरी करके लोग शाम को परिवार के बीच पहुंच रहे हैं।


-----------
गांव की गलियों में करीब 10 दिनों से पानी भरा है। कई मजदूरों की आजीविका प्रभावित हुई है। किसानों की भांति हमें भी मुआवजा मिले। सरकार को मजदूरों के लिए भी व्यवस्था करनी चाहिए।
- रामस्वरूप, कैमरी।
-फोटो एचएसआर 6
जलभराव के कारण मकान धंसने लगे हैं। दीवार चटकने लगी है। गहरी दरार पड़ने से इनके गिरने की आशंका है। इसकी भरपाई जल्द हो।
- शीला देवी, ग्रामीण।
-फोटो एचएसआर 7
हमारी कॉलोनी के करीब 100 मकानों में दरार पड़ चुकी है। फर्श धंस रहे हैं। पशुओं के चारे के लिए रखा सारा भूसा भी खराब हो गया है।
- शेर सिंह, कैमरी।
-फोटो एचएसआर 8
गांव की पूरी कॉलोनी सप्ताहभर तक जलमग्न रही। अब भी करीब 20 प्रतिशत क्षेत्र में पानी भरा है। इसके साथ ही 80 प्रतिशत कॉलोनी में नुकसान भी दिखने लगा है।
- बलवीर सिंह, कैमरी
-फोटो एचएसआर 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed