फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The process of construction of 10 acre modern market in Barwala will start soon: Gangwa

Hisar News: बड़सी गेट से आंबेडकर चौक तक अतिक्रमण मुक्त करने के लिए एसएचओ ने दुकानदारों को दिया दो दिन का समय

Fri, 16 May 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 16 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The process of construction of 10 acre modern market in Barwala will start soon: Gangwa
हांसी। बड़सी गेट से लेकर आंबेडकर चौक सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व गलत तरीके से वाहन लगाने वाले चालकों पर पुलिस सख्ती करेगी। अतिक्रमण व वाहनों की पार्किंग को लेकर यातायात पुलिस के एसएचओ सुनील ने दुकानदारों के साथ बैठक की व दो दिन में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। साथ ही सड़कों पर गलत तरीके से वाहन पार्किंग करने पर चालान करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीएम व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखा। उन्हें अतिक्रमण हटवाने के लिए स्थायी टीम बनाने के लिए कहा। जो यहां सड़कों पर रखे गए सामान को कब्जे में लेगी। अतिक्रमण को लेकर अब पुलिस भी सख्त होती दिखाई दे रही है। अतिक्रमण को लेकर यातायात थाना प्रभारी सुनील ने शाम पांच बजे बड़सी गेट के पास वहां के दुकानदारों के साथ बैठक की। बैठक में दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के लिए समझाया। उन्हें सड़क पर सामान न रखने के लिए कहा। इस पर दुकानदारों ने सहमति जताई। साथ ही उन्हें दो दिन का समय मांगा। थाना प्रभारी ने उनसे साफ कहा कि अगर दो दिन के बाद दुकानों के बाहर तय सीमा से ज्यादा जगह पर सामान रखा तो वह चालान काटेंगे। साथ ही सामान को जब्त करेंगे। वहीं पीली पट्टी के बाहर वाहन खड़ा करने पर चालान करने की चेतावनी दी। दुकानदारों ने उन्हें बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई करने के लिए कहा। अतिक्रमण को लेकर एसडीएम व नगर परिषद का सहयोग भी मांगा गया है।
विज्ञापन


यह रहती है स्थिति
बड़सी गेट के आस पास दिनभर जाम की स्थिति रहती है। जाम सड़कों पर किए गए अतिक्रमण व गलत तरीके के की गई वाहनों की पार्किंग को लेकर लगता है। जाम के चलते वाहन चालकों को दिनभर परेशानी होती है। हालांकि बड़सी गेट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी है, लेकिन दिनभर वह भी जाम खुलवाने में परेशान रहते हैं। रात के समय जब यहां कोई पुलिसकर्मी नहीं होता तो हालत बिगड़ जाती है। इसके अलावा पुरानी सब्जी मंडी, उमरा गेट, तिकोना पार्क, प्रताप बाजार, सदर बाजार में भी यही स्थिति रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगत सिंह रोड पर भी होगी कार्रवाई
बड़सी गेट से आंबेडकर चौक तक अतिक्रमण हटवाने के बाद भगत सिंह रोड पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी सुनील ने बताया कि वहां पर भी दुकानदारों के साथ बातचीत कर पहले उन्हें समझाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौड़ी सड़कें होने के बावजूद अतिक्रमण की वजह से तंग हो जाती है। जिससे जाम लगता है।

दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें अतिक्रमण न करने को लेकर समझाया है। साथ ही कहा है कि पीली पट्टी से आगे किसी दुकानदार का वाहन नहीं खड़ा होगा। अगर कोई वाहन खड़ा हुआ तो चालान किया जाएगा। तय सीमा से ज्यादा जगह पर सामान रखने पर भी कार्रवाई करेंगे।- सुनील कुमार, प्रभारी, यातायात थाना

बैठक में दुकानदारों ने अतिक्रमण न करने को लेकर सहमति जताई है। हम भी चाहते हैं कि सड़कें खुली हों व अतिक्रमण न किया जाएगा। इसमें सभी दुकानदार पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे।- बिट्टू सरदार, प्रधान, बड़सी गेट मार्केट


तहबाजारी टीम ने हटवाया अतिक्रमण
हिसार। नगर निगम की तहबाजारी टीम ने वीरवार को शहर के विभिन्न एरिया से अतिक्रमण हटवाया। तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा ने बताया वीरवार को टीम ने बालसमंद रोड, आजाद नगर मेन रोड, जीजेयू सिटी गेट के सामने और नागोरी गेट के पास से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान तहबाजारी टीम ने मुनादी कर दुकानदारों व रेहड़ी वालों से अतिक्रमण न करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed