{"_id":"667765c621b9270dfd042e76","slug":"the-prices-of-many-vegetables-have-doubled-hisar-news-c-21-1-hld1018-407358-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ₹160 प्रति किलो बिक रहा नींबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ₹160 प्रति किलो बिक रहा नींबू
Sun, 23 Jun 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
पुरानी मंडी हांसी में सब्जी लेकर बैठा दुकानदार।
हांसी। अब फल-सब्जियों पर भी गर्मी की मार पड़ रही है। पिछले एक हफ्ते में कई सब्जियों के दाम दोगुना तक बढ़ गए हैं। हांसी की सब्जी मंडी के व्यापारियों का कहना है कि गर्मी के कारण खेतों से सब्जियां मंडियों में नहीं पहुंच रहीं हैं। बढ़ते तापमान के कारण खेतों में सब्जियों की फसल बर्बाद भी हो रही है। इससे मंडी में सब्जियों की आवक भी प्रभावित हुई है। भीषण गर्मी की वजह से मंडी में सब्जियां जल्दी खराब भी हो जा रहीं हैं।
सब्जी व्यापारियों ने बताया कि टमाटर, लौकी, तोरई आदि मौसमी सब्जियों पर असर पड़ रहा है। बाजारों में इनके दाम 50 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। पिछले हफ्ते टमाटर का दाम 25 से 30 रुपये किलो था, अब वह 40 से 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। नींबू पहले 80 से 90 रुपये किलो के दाम में बिक रहे थे वह अब 160 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
ऐसा ही हाल फलों का भी है। सेब, आम, अनार, पपीता, तरबूज, खरबूजा, मौसमी, नारियल पानी जैसे फलों की दर में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
मंडी में सब्जी के थोक व्यापारी अनिल चावला ने बताया कि बारिश न होने की वजह से मंडी में पहुंची शिमला मिर्च का थोक भाव 100 रुपये किलो पहुंच गया है। 25-30 रुपये किलो के हिसाब से बिकने वाली तोरई 50 से 60 रुपये किलो, लौकी 20 से 25 रुपये किलो से अब 50 रुपये किलो के दाम पर बिक रही है।
विज्ञापन
एक अन्य व्यापारी सुनील ने बताया कि इन दिनों आसपास के इलाकों से सब्जियां नहीं आ रही हैं। इसकी वजह से भी सब्जियों के दाम में तेजी देखी जा रही है।
सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आई महिला सुनीता और सरोज ने बताया कि सब्जियों के दामों बढ़ोतरी होने के कारण उनकी रसोई का बजट बिगड़ गया था। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सब्जियों के दामों में वृद्धि हुई है, जिस कारण उन्हें सब्जी बनाने के बारे में सोचना पड़ रहा है। महंगाई के कारण मंडी में आने के बावजूद बहुत कम सब्जी खरीदी जा सकी है।
सब्जी के सप्ताहभर पहले और अब के रेट
आलू 20 - 30
टमाटर 30 - 40
खीरा 12 - 22
शिमला मिर्च 70 - 100
प्याज 20 - 30
लहसुन 200 - 350
नींबू 90 - 160
- सभी भाव रुपये प्रति किलो के हिसाब से है।