{"_id":"677444e22b6b0a8c460a6649","slug":"the-power-connection-of-gorchis-pump-house-was-cut-hisar-news-c-21-hsr1020-536052-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गोरछी के पंप हाउस का बिजली कनेक्शन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गोरछी के पंप हाउस का बिजली कनेक्शन कटा
Wed, 01 Jan 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गांव गोरछी के किसान मंगलवार को नहरी पानी लगाने के लिए पहुंचे तो वहां पानी नहीं था। जब किसानों ने पंप हाउस पर जाकर देखा तो वहां बिजली कनेक्शन कटा हुआ पाया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति राज्य कमेटी मैंबर अनिल गोरछी ने बताया कि गोरछी में पंप हाउस बना हुआ है। यहां तक नहर का पानी बहाव के साथ आता है।
यहां से नहरी पानी को मोटर से लिफ्ट कर ऊंची नहर में डाला जाता है। इसके बाद पानी किसानों के खेत तक पहुंचता है। इस लिफ्टिंग के बाद ही गोरछी व पनिहार गांव के खेतों में पानी पहुंचता है। जब नहर में पानी नहीं था तो गोरछी पंप हाऊस आकर चैक किया। यहां देखा कि बिजली का कनेक्शन कटा हुआ है।
पहले बिजली निगम के जेई, एसडीओ को फोन किया तो उन्होंने बताया कि बिल नहीं भरे जाने के कारण कनेक्शन काटा गया है। इसके बाद किसानों ने विधायक रणधीर पनिहार को फोन कर बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की गलती के कारण बिल नहीं भरा गया। इसके चलते किसान अपनी फसल में पानी लगाने से वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन
विधायक ने बिजली निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन किया। रात करीब 10 बजे गोरछी पंप हाऊस का बिजली का कनेक्शन जोड़ा गया। किसान राजेश जांगड़ा, कृष्ण जांगड़ा व अनिल गोरछी की पानी की बारी थी। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले ही कनेक्शन काट दिया गया था।

नियामतपुर स्थित निर्माणाधीन ईएसआई अस्पताल। फाइल फोटो