फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The person who tried to crush the policemen was arrested within seven hours

Hisar News: पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास करने वाला सात घंटे में ही गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 02 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The person who tried to crush the policemen was arrested within seven hours
गुरुनानक पुरा मोहल्ले में पुलिस कर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास कार चालक
फतेहाबाद। शहर के गुरु नानकपुरा मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर नशा तस्करी को रोकने के लिए की गई नाकेबंदी के दौरान एक कार चालक ने पुलिस कर्मचारियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर रात करीब साढ़े आठ बजे शहर पुलिस ने आरोपी चालक को काबू कर लिया और कार भी बरामद कर ली। आरोपी की पहचान गांव शेखुपुर दड़ोली निवासी सुमित के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरु नानकपुरा मोहल्ले में वीरवार रात से नशा तस्करी को रोकने को लेकर नाकेबंदी की गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक कार जिसके शीशे पर काली फिल्म लगी हुई थी, वहां पर पहुंची। गली में नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार चालक को तुरंत रुकवाया और उसकी चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस कर्मचारी द्वारा कार की चेकिंग करने के दौरान ही चालक अपनी कार को पीछे करते हुए गली से मुख्य सड़क की ओर ले जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही कार सड़क पर पहुंची तो चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी कार के आगे आ गया, ताकि कार को रोका जा सके। लेकिन कार चालक नहीं रुका बल्कि पुलिस कर्मचारियों पर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारी फुर्ती दिखाते हुए तुरंत पीछे हट गया और चालक कार को लेकर भाग गया। इस दौरान पुलिसकर्मी ने रोकने के लिए कार के शीशे पर हाथ भी मारा लेकिन चालक नहीं रुका और भाग गया।

मामले में आरोपी कार चालक को काबू कर लिया है और कार को भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed