फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The party will suffer a loss if Kiran Chaudhary leaves the party

हाईकमान को या तो नीचे की समझ नहीं है या हमारे इंचार्ज को नीचे की समझ नहीं होगी : कुमारी सैलजा

Sun, 23 Jun 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 23 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
The party will suffer a loss if Kiran Chaudhary leaves the party
उकलाना। सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि किरण चौधरी के पार्टी छोडक़र जाने पर पार्टी को नुकसान होगा। दशकों से उनके परिवार का राजनीति में बड़ा योगदान रहा है। उनके साथ इंसाफ नहीं हुआ, उनकी सुननी चाहिए थी। उनको स्टार प्रचारक तक नहीं बनने दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्थिति बहुत अच्छी थी। शायद लोगों ने उसको सही से पढ़ा नहीं। हाईकमान को या तो नीचे की समझ नहीं है या हमारे इंचार्ज को नीचे की समझ नहीं होगी। उन्होंने सबसे बातचीत या सही से फीडबैक नहीं लिया होगा। नहीं तो हम 5 की बजाए 7 -8 तक पहुंच सकते थे।
विज्ञापन

राजनीति में संतुलन बनाकर रखना बेहद जरूरी होता है। किसी एक वर्ग को पीछे क्यों छोड़ रहे हैं। अपने लोगों को संभाल नहीं पा रहे, दूसरे लोगों को लाकर पार्टी में शामिल करा रहे हैं। जो घर में हैं उनको तो संभाल लो। उनके साथ तो इंसाफ करो। इन बातों को विधानसभा से पहले देखना होगा। सही ढंग से टिकट वितरण किया होता तो बेहतर परिणाम होता। राजबब्बर को कौन लाया, ब्रह्मचारी को कौन लाया? क्या हमारे पास प्रत्याशी नहीं थे। कमजोरी क्यों दिखाई। पूर्व सीएम के सामने किस तरह का प्रत्याशी उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इसका निर्णय हाईकमान करेगा : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि बिना हाईकमान की बेवजह बयानबाजी कर रहे हैं। इस तरह के कहने से पहले पार्टी हाईकमान से पूछना चाहिए। कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इसका निर्णय तो पार्टी हाईकमान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed