फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The objective of the new education policy is holistic development of students: Prof. Narsi Ram

नई शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों का समग्र विकास करना : प्रो. नरसी राम

Tue, 11 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 11 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The objective of the new education policy is holistic development of students: Prof. Narsi Ram
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि भारत में ध्यान व आध्यात्म की गौरवशाली प्राचीन परंपरा है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक कौशल को भी विकसित करना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भी अध्यात्म और ध्यान के महत्व को प्रोत्साहित करती है। वे विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा वैदिक लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से सम्पूर्ण कल्याण के लिए ध्यान के क्षण विषय पर चौधरी रणबीर सिंह सभागार में हुए पांच दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्य वक्ता स्वामी शेलेंद्रा सरस्वती ने कहा कि विश्व में सफलता के लिए आत्मा के ज्ञान को पहचानना जरूरी है। जैसे फल पाने के लिए पहले पेड़ की देखभाल करना आवश्यक है। ठीक उसी प्रकार हमें अपने जीवन में सफल होने के लिए अपने मानसिक विचारों को संतुलित करना होगा। वैदिक लाइफ फाउंडेशन के सदस्य शक्ति अय्यर ने पांच दिवसीय कार्यशाला की रूप रेखा के बारे में जानकारी दी। डीन एफईटी प्रो. संदीप के आर्य ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि शरीर के पांच तत्वों भूमि, जल, वायु, आकाश व अग्नि के बारे में बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed