फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The nursing student on a hunger strike fell ill late at night; if the migration is not approved, she will protest at the MLA's residence today.

Hisar News: भूख हड़ताल पर बैठी नर्सिंग छात्रा की देर रात तबीयत बिगड़ी, माइग्रेशन नहीं होने पर आज घेरेंगी विधायक का आवास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The nursing student on a hunger strike fell ill late at night; if the migration is not approved, she will protest at the MLA's residence today.
हांसी। नारनौंद के निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं माइग्रेशन की मांग के लिए मंगलवार से विधायक विनोद भयाना के आवास के बाहर घेराव कर जवाब मांगेंगी। विधायक के आवास के बाहर सोमवार को पांच छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठीं। देर रात करीब 11 बजे एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


धरने पर बैठी मुस्कान को उपचार के लिए एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल ले जाया गया। मुस्कान नर्सिंग कॉलेज की फोर्थ सेमेस्टर की छात्रा है। धरना कमेटी के अनुसार विधायक ने 15 दिन में माइग्रेशन कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। धरना और घेराव में किसान और मजदूर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


किसान नेता सुरेश कोथ ने बताया कि हांसी के अलावा हिसार, जींद और अन्य शहरों के किसान और छात्र संगठन भी धरने में भाग लेंगे। छात्राएं पिछले 11 दिनों से दिन-रात धरने पर हैं और उनका कहना है कि जब तक माइग्रेशन लेटर नहीं मिलेगा, तब तक धरने पर संख्या बढ़ती रहेगी। वहीं, पुलिस महकमे की ओर से घेराव के निर्णय के बाद मंगलवार सुबह विधायक के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed