{"_id":"638a4173d3719130e179874f","slug":"the-neighbor-met-the-young-man-of-lawrence-bishnoi-gang-and-asked-for-extortion-of-five-lakhs-from-the-milk-dairy-operator-hisar-news-hsr6486259106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पड़ोसी ने लारेंस बिश्नोई गैंग के युवक से मिलकर मांगी थी दूध डेयरी संचालक से पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पड़ोसी ने लारेंस बिश्नोई गैंग के युवक से मिलकर मांगी थी दूध डेयरी संचालक से पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। दूध डेयरी संचालक को व्हाट्सएप कॉल कर पांच लाख की रंगदारी मांगने और राशि न देने पर परिवार को गोली मारने की धमकी देने के मामले में डबवाली सीआईए ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रंगदारी मांगने का मास्टर माइंड पीड़ित का पड़ोसी नारायण निवासी जन कल्याण कॉलोनी ही निकला। जिसने अपने दोस्त लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे जगमीत सिंह और सतपाल सिंह से मिलकर रंगदारी मांगी थी। मास्टर माइंड नारायण ने पहले खुद ही धमकी मिलने की शिकायत पुलिस को दी थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले ही डकैती व लूट के कई मामले दर्ज हैं।
डीएसपी धर्मबीर सिंह ने बताया कि बी ब्लॉक निवासी सुरेश कुमार जेजे कॉलोनी में दूध की डेयरी चलाने का काम करता है। जिसने 25 व 26 नवंबर को व्हाट्सएप से रंगदारी मांगने और परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत शहर थाना में दी थी। मामले की जांच करते हुए उन्होंने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नारायण उर्फ निम्मा निवासी जन कल्याण कॉलोनी, सतपाल उर्फ मनीष कुमार व जगमीत उर्फ जग्गा निवासी मल्लेकां जिला सिरसा के रूप में हुई है। नारायण पहले ही सुरेश कुमार का जानकार था और उसके पड़ोस में ही रहता था।
पहले खुद ही करवाई थी धमकी मिलने की शिकायत दर्ज
मास्टर माइंड आरोपी नारायण उर्फ निम्मा ने पहले विदेशी नंबर से खुद के मोबाइल नंबर पर कॉल कर रंगदारी मांगने की 22 नवंबर को शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद उसने 25 व 26 नवंबर 2022 को सतपाल उर्फ मनीष ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के काली शूटर बोलकर सुरेश कुमार निवासी बी ब्लॉक सिरसा के पास उसी विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने की सूरत में माथे में गोली मारने की धमकी दी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सीआईए डबवाली की एक विशेष टीम का गठन किया और जांच की जिम्मेदारी दी। सीआईए सिरसा की टीम ने इस संबंध में महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों पर पहले ही दर्ज कई मामले
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले ही लूट व डकैती के कई मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान इस घटना से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
- धर्मबीर, डीएसपी, सिरसा