फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The murder of a pregnant married woman for dowry a day before her birthday

जन्मदिन से एक दिन पहले दहेज की खातिर गर्भवती विवाहिता की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The murder of a pregnant married woman for dowry a day before her birthday
मृतका बबीता का फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर के सेक्टर 1-4 में रहने वाली 27 वर्षीय गर्भवती बबीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस कारण उसके गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने उसके पति, सास-ससुर पर बेटी को दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतका बबीता के परिजनों ने बताया कि 21 जून को बेटी का जन्मदिन था। उन्होंने बताया कि कभी भी बबीता की डिलिवरी हो सकती थी। घर में खुशी का माहौल था, अचानक बेटी के बारे में पता चला तो सभी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुरालजनों की तरफ से 20 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। जांच कर रहे एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के पिता चानौत गांव निवासी रामबीर की शिकायत पर मृतका के पति सोहन लाल, सास सेवापति और ससुर दर्शन सिंह पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। वहीं, मृतका के ससुर दर्शन सिंह ने बताया कि बहु बबीता घर पर अकेली थी। दोपहर को जब उसकी सास घर आई तो बबीता फंदे पर लटक रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

चानौत गांव के रहने वाले आजाद सिंह ने बताया कि उसके भाई रामबीर की बेेटी बबीता की शादी 27 नवंबर 2020 को मूलरूप से समैन हाल सेक्टर 1-4 निवासी सोहन सिंह के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालजनों ने बेटी को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले भतीजी से बात हुई थी। उसने बताया था कि ससुरालवाले दहेज के लिए मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जून को रेलवे की परीक्षा देकर आई थी
मृतका के पिता रामबीर ने बताया कि बेटी 14 जून को पंजाब में रेलवे की परीक्षा देकर आई थी। एक परीक्षा वह पहले देकर आई थी जो उसने पास कर ली थी। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने कहा कि था कि 30 मई के बाद कभी भी डिलिवरी हो सकती है। बेटी कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। पहले भी दो बार पंचायतें हो चुकी थी। बेटी का पति, सास और ससुर तीनों उसे 20 लाख रुपये लाने के लिए परेशान कर रहे थे। इस कारण उसने फंदा लगाकर जान दे दी।

डायल 112 अस्पताल लेकर पहुंची
सूचना मिलने पर डायल 112 की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और बबीता को बिना देरी के नागरिक अस्पताल लेकर आई ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे की जान बचाई जा सके। पहले उसे आपातकालीन कक्ष के बाहर और बाद में जच्चा बच्चा वार्ड की तरफ ले गए। वहां पर मौजूद स्टाफ नर्स ने मशीन के जरिये जांच की तो पता चला कि गर्भ में पल रहा बच्चे ने भी दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed