फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The miscreants took cash worth one lakh rupees after entering the house and attacking the person

घर में घुसकर व्यक्ति पर हमला कर एक लाख रुपये की नकदी ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
The miscreants took cash worth one lakh rupees after entering the house and attacking the person
हिसार। सूर्य नगर निवासी एक व्यक्ति पर घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमला कर कुछ युवक एक लाख रुपये लूट ले गए। घायल राजबीर को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एचटीएम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिलगेट एरिया स्थित श्रीनगर में रहने वाले राजबीर ने बताया कि सूर्य नगर में भी मेरा मकान है। 26 जून को सूर्य नगर गया था। दोपहर को एक महिला चिल्लाते हुए गली में आई। जब बाहर जाकर देखा तो महिला शोर मचा रही थी उसके बाद घर के अंदर चला गया। कुछ समय बाद पड़ोस में रहने वाले दो युवक आए और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। चार मिनट बाद उक्त युवक अपने दो और साथियों के साथ आए और बैग में रखे एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वह अपनी बहन सुनीता से एक लाख रुपये लेकर आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed