फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The miscreant said with a pistol at the bank manager's forehead - take out as much cash as you can, otherwise I will shoot

बैंक मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल तान बदमाश बोला- जितना कैश है निकालकर दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The miscreant said with a pistol at the bank manager's forehead - take out as much cash as you can, otherwise I will shoot
मंडी आदमपुर/हिसार। गांव भाणा में सोमवार दोपहर करीब एक बजे तीन नकाबपोश युवकों ने निजी बैंक में लूट की वारदात का प्रयास किया। इससे पहले आरोपियों ने बैंक कैशियर से खाता खुलवाने की जानकारी मांगी। फिर मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। इस दौरान एक बदमाश ने कहा कि जितना भी कैश है, निकालकर दे दो नहीं तो गोली मार दूंगा। जब मैनेजर ने कैश नहीं निकाला तो बदमाश ने पिस्तौल का ट्रिगर दबा दिया, लेकिन गोली नहीं चली। इससे घबराकर आरोपी भाग निकले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सिर्फ 30 मिनट में दो आरोपियों को पकड़ लिया। तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने बैंक मैनेजर हनुमान बिश्नोई की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ धारा 393 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर हनुमान बिश्नोई ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे तीन युवक मुंह ढककर बैंक में आए। उन्होंने कैशियर रवि कुमार से खाता खोलने के बारे में जानकारी ली और चले गए। करीब 2 मिनट बाद तीनों दोबारा बैंक में आए। इस दौरान एक युवक के हाथ में पिस्तौल थी। उसने आते ही बैंक मैनेजर पर पिस्तौल तान दी और कहा कि जितना भी कैश है, निकालकर दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा। इस दौरान आरोपी युवक ने पिस्तौल चला दी लेकिन गोली नहीं चली। वह घबरा गया और कनपटी से पिस्तौल हटाकर बाहर की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। करीब 30 मिनट बाद पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। दोनों युवकों की पहचान फतेहाबाद के गांव समैन निवासी सुनील उर्फ सन्नी और बरवाला के बुगाना निवासी अमन उर्फ अनीश के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से लोडेड पिस्तौल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में लूट के प्रयास की शिकायत मिली। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपियों की तलाश शुरू की। दो युवकों को पकड़ लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने 20 जुलाई की रात चंडीगढ़-हिसार हाईवे से पिस्तौल के बल पर कार छीनने और 12-13 जुलाई की रात गांव राजली के खेत में बनी ढाणी से पिस्तौल के बल पर लूटपाट की वारदात कुबूल की है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

- संदीप कुमार, थाना प्रभारी, आदमपुर
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आदमपुर थाना प्रबंधक संदीप अपनी टीम सिपाही कुलदीप, ईएचसी बृजलाल व साथी कर्मचारियों सहित बिना किसी देरी के बैंक पहुंचे। बाजरे और नरमे के खेत में छुपे समैन फतेहाबाद निवासी सुनील उर्फ सन्नी और बुगाना, बरवाला निवासी अमन उर्फ अनीश को डकैती के आरोप में लोडेड पिस्तौल सहित काबू किया। थाना प्रभारी आदमपुर की पुलिस टीम के लिए प्रशंसा पत्र सहित नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। - बलवान सिंह राणा, डीआईजी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed