फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Mayor spoke with the Roadways Headquarters about building an auto stand inside the bus station. Officials said Send the survey report, map, and demand.

Hisar News: मेयर ने बस अड्डे के अंदर ऑटो स्टैंड बनाने के लिए रोडवेज मुख्यालय की बातचीत, अधिकारी बोले-सर्वे रिपोर्ट, नक्शा व डिमांड भेजें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The Mayor spoke with the Roadways Headquarters about building an auto stand inside the bus station. Officials said Send the survey report, map, and demand.
हिसार। रोडवेज जीएम के साथ बैठक करते मेयर प्रवीण पोपली। साथ में मौजूद पार्षद, पार्षद प्रतिनि​धि 
हिसार। शहर के बस अड्डे के पास यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मेयर प्रवीण पोपली ने रोडवेज जीएम राहुल मित्तल के साथ बैठक की। मेयर ने बस अड्डे के अंदर ऑटो स्टैंड बनाने का प्रस्ताव रखा तो रोडवेज अधिकारियों ने पहले इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विभाग की पाॅलिसी के मुताबिक बस अड्डा परिसर के अंदर ऑटो को जगह देने की अनुमति नहीं है। हालांकि बाद में अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए उन्हें मुख्यालय से अनुमति लेनी पड़ेगी। मेयर प्रवीण पोपली ने रोडवेज मुख्यालय अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने जवाब दिया कि आप एक सर्वे रिपोर्ट, नक्शा व डिमांड लेटर भिजवा दें। इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि बस अड्डा परिसर के अंदर खाली पड़ी जगह पर ऑटो चालकों के लिए स्टैंड बना दिया जाए। ऑटो चालक यहां से सवारियों को ऑटो में बैठाएंगे और इसी जगह पर सवारियों को उतारेंगे। इसके बाद बस अड्डे के सामने जाम नहीं लगेगा। इस पर रोडवेज अधिकारियों ने एक लेटर का हवाला देते हुए कहा कि नियमानुसार वह ऑटो चालकों को बस स्टैंड के अंदर ऑटो लगाने की अनुमति नहीं दे सकते।
विज्ञापन

इस पर मेयर ने कहा कि वह खुद इसके लिए लिखकर देंगे। अगर कोई अधिकारी कुछ कहता है तो उनका ये लेटर दिखा देगा। अगर आपके विभाग के मंत्री से भी बात करनी है तो बता देना। वह इस बारे में मंत्री अनिल विज से भी इस बारे में बात कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मेयर ने रोडवेज जीएम को ऑटो स्टैंड के लिए दीवार तोड़कर गेट लगवाने की बात कही तो जीएम राहुल मित्तल ने कहा कि उन्हें पहले विभाग की बिल्डिंग शाखा से अनुमति लेनी पड़ेगी। इस पर मेयर ने कहा कि वह बीएंडआर से इस काम का करवा लेंगे तो बीएंडआर के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें भी इस कार्य के लिए एस्टीमेट तैयार करवा मंजूर करवाने पड़ेंगे। आखिर में मेयर प्रवीण पोपली ने रोडवेज मुख्यालय के एक अधिकारी से बात की और उन्हें ऑटो स्टैंड के निर्माण करवाने के बारे में बताया। अधिकारी ने कहा कि इसके लिए आपको डीसी की अनुमति, सर्वे रिपोर्ट व तैयार नक्शा भिजवाना होगा।

--------------------
व्यापारी बोले-एलिवेटेड रोड बना दो, नहीं करना पड़ेगा बस अड्डा शिफ्ट
बैठक में पार्षद प्रतिनिधि टीनू जैन व व्यापारियों ने मेयर से कहा कि बस स्टैंड के पिछले वाले गेट से बसों का संचालन शुरू हो गया है। मगर इस तरह रिहायशी एरिया है। अगर यहां एलिवेटेड रोड बना दिया जाए तो बस स्टैंड को शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए बीएंडआर ने 40 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भी बनाया था। इस पर मेयर ने कहा कि इतना बजट कहां से आएगा तो व्यापारियों ने कहा कि बजट सरकार देगी। मेयर ने कहा कि बस अड्डा शिफ्ट भी हो रहा है तो सरकार इसके लिए बजट क्यों देगी। टीनू जैन ने कहा कि इसे कौन शिफ्ट करवा रहा है तो मेयर ने जवाब दिया कि इसे मैं शिफ्ट करवा रहा हूं। टीनू जैन ने कहा कि अगर बस अड्डा शिफ्ट होता है तो इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है। इस अवसर पर पार्षद मोहित सिंघल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed