Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Mayor inspected the road sweeping machine in Sector 14 and expressed displeasure over the non-functioning sprinklers.

Hisar News: मेयर ने सेक्टर 14 में रोड स्वीपिंग मशीन का निरीक्षण किया, स्प्रिंकलर न चलने पर जताई नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The Mayor inspected the road sweeping machine in Sector 14 and expressed displeasure over the non-functioning sprinklers.
रोड स्वीपिंग मशीन के स्प्रिंकलर बंद पाए जाने पर कर्मचारी से बातचीत करते मेयर प्रवीण पोपली।  
हिसार। नगर निगम के मेयर प्रवीण पोपली ने शनिवार को सेक्टर 14 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोड स्वीपिंग मशीन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मशीन सड़क की सफाई कर रही थी, लेकिन स्प्रिंकलर (पानी छिड़कने की व्यवस्था) कार्य नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

मेयर पोपली ने इस पर नाराजगी जताई और कर्मचारियों को तुरंत स्प्रिंकलर दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीपिंग मशीन के साथ स्प्रिंकलर का उपयोग अनिवार्य है, क्योंकि इससे सफाई के बाद धूल-मिट्टी नियंत्रित रहती है। केवल मशीन से झाड़ू लगाना पर्याप्त नहीं है, स्प्रिंकलर के बिना यह प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी।
विज्ञापन

मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीपिंग मशीनों की नियमित जांच की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि वे पूरी क्षमता से कार्य कर रही हैं। इसके अलावा, स्प्रिंकलर में किसी भी तकनीकी खराबी पर उसे तुरंत दुरुस्त कराया जाए। भविष्य में ऐसी लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed