फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Mayor inspected the broken sewer line in Sector 16-17 and said a permanent solution will be found soon.

Hisar News: मेयर ने सेक्टर 16-17 की टूटी सीवर लाइन का लिया जायजा, बोले–समस्या का जल्द होगा स्थायी समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The Mayor inspected the broken sewer line in Sector 16-17 and said a permanent solution will be found soon.
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली ने वीरवार को सेक्टर 16-17 में क्षतिग्रस्त पड़ी सीवर लाइन का निरीक्षण किया और एचएसवीपी अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया कि सेक्टर में दो स्थानों पर सीवर लाइन धंस चुकी है, जिससे बार-बार ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। इसके कारण घरों और सड़कों पर गंदा पानी फैलने से बदबू और अस्वच्छता का माहौल है। फिलहाल एचएसवीपी ने अस्थायी मरम्मत कर रखी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मेयर पोपली ने मौके पर ही अधिकारियों को कहा कि इस समस्या का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। निरीक्षण के दौरान पार्षद डॉ. सुमन यादव, निगम एमई अमित बेरवाल, एचएसवीपी जेई कुलदीप बिश्नोई और नरेन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टरवासियों ने जताई नाराजगी
सेक्टर 16-17 आरडब्ल्यूए की बैठक प्रधान इंद्र सिंह मलिक की अध्यक्षता में हुई, जिसमें निवासियों ने कहा कि बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण डेढ़ साल से अधूरा है और सीवर सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। उन्होंने जयहिंद पार्क को नुकसान पहुंचाने का कार्य रोकने और प्लॉटों में भरे पानी की निकासी की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि 18 महीने से लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बैठक में धर्मपाल, वजीर बुडाना, डॉ. हरिचंद, कुलबीर, सरजा झाझड़िया सहित कई निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed